रेलवे मंत्री सुरेश प्रभु ने रेल बजट पेश करने के दौरान कहा कि ये समय चुनौतियों से भरा है। रेलवे के पुनर्गठन, पुनर्निर्माण और पुनरुद्धार की जरूरत है। रेलवे में निवेश को बढ़ाकर पिछले वर्ष की तुलना में दोगुना किया जाएगा। हमारा निवेश पिछले वर्ष के औसत का लगभग दोगुना होगा।
रेलवे मंत्री सुरेश प्रभु ने बताया कि 'वित्तीय वर्ष 2016-17 में रेलवे में पूंजीगत योजना के लिए 1.21 लाख करोड़ रुपये रखे गया है।' 1600 किलोमीटर रेलवे लाइन का विद्युतीकरण किया गया है। अगले साल तक इस क्षमता को बढ़ाकर 2000 किलोमीटर किया जाएगा।
उन्होंने बताया कि अगले साल तक 2500 किलोमीटर रेलवे लाइन को शुरू करेंगे। राज्यों के साथ मिल रेल परियोजनाओं पर काम किया जाएगा। 17 राज्यों से इस पर बात चल रही है। साथ ही छह राज्यों के साथ समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर हो चुके हैं।
'अगले दो साल 400 स्टेशनों पर वाई फाई'
रेल मंत्री सुरेश प्रभु ने लोकसभा में रेल बजट 2016-17 को पेश कर दिया है। इस दौरान उन्होंने कई बड़े ऐलान किए।
- हर डिब्बे में बुजुर्गों को 50 फीसदी आरक्षण दिया जाएगा।
- 400 स्टेशनों को सार्वजानिक निजी भागीदारी के जरिए आधुनिक बनाया जा सकेगा।
- सभी प्रकार की खरीद ई-प्लेटफॉर्म पर की जा रही है। पहले जिस खरीद दो साल का समय लगता था, अब वहीं काम 6 महीने में हो जा रहा है।
- 1600 किलोमीटर रेलवे लाइन का विद्युतीकरण किया गया है। अगले साल तक इस क्षमता को बढ़ाकर 2,000 किलोमीटर किया जाएगा।
- वर्ष 2020 तक मानव रहित फाटक खत्म करने का लक्ष्य।
- अगले दो साल 400 स्टेशनों पर वाई फाई
- महिला यात्रियों की सुरक्षा के लिए हेल्पलाइन 182
हाई स्पीड ट्रेन के लिए काम शुरू
- अंत्योदय, हमसफर, तेजस और उदय चार नई ट्रेनें शुरू करेंगे
- लंबी दूरी के लिए अंत्योदय एक्सप्रेस चलाई जाएगी
- आम लोगों के लिए अंत्योदय एक्सप्रेस, इसमें अनारक्षित डिब्बे होंगे
- तेजस ट्रेन 130 किमी/घंटे की रफ्तार चलेगी
- उदय डबल डेकर एसी ट्रेन होगी, ये रात में चलेगी
- हमसफर ट्रेन में एसी डिब्बे होंगे। खाने की सुविधा होगी
- विकल्प ट्रेन का विस्तार किया जाएगा
- तत्काल टिकट की बुकिंग के लिए काउंटर पर सीसीटीवी लगेंगे
2020 तक कन्फर्म रेल टिकट देने का प्रस्ताव
वरिष्ठ नागरिकों और महिलाओं के लिए लोअर बर्थ का कोटा बढ़ाया गया।
छोटे बच्चों के साथ सफर करने वाली मांओं की सुविधा के लिए बच्चों का भोजन ट्रेन में उपलब्ध कराया जाएगा।
मुंबई रेलवे को मेट्रो के साथ जोड़ा जाएगा।
उच्च भार वहन क्षमता वाले रेल इंजन का निर्माण हो रहा है, जिससे ट्रेनों की वहन क्षमता बढ़ेगी।
डिजिटल इंडिया मिशन के तहत इस साल ट्रैक मैनेजमेंट सिस्टम की शुरुआत की, जिसमें एसएमएस, ई-मेल के जरिए अलर्ट जारी हो रहे हैं।
रेलवे के पांच अस्पतालों में आयुष योजना को लागू किया जाएगा।