फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रभु का 'चौका': चार नई ट्रेनें चलाने का ऐलान

विज्ञापन
विज्ञापन
रेल मंत्री सुरेश प्रभु ने देशवासियों को चार नई ट्रेनों की सौगात दी है। रेल बजट 2016-17 को पेश करते हुए उन्होंने अंत्योदय, हमसफर, तेजस और उदय चार नई ट्रेनें शुरू करने का ऐलान किया है।
विज्ञापन


इसमें सभी वर्गों को शामिल करने की कोशिश सुरेश प्रभु ने की है। जो चार नई ट्रेनें चलाने का ऐलान हुआ है उनमें आम लोगों के लिए अंत्योदय ट्रेन की शुरूआत की गई है। ये ट्रेन लंबी दूरी के लिए होगी। जिसमें केवल अनारक्षित डिब्बे होंगे।

दूसरी ओर रेल मंत्री ने तेजस ट्रेन चलाने का ऐलान किया है। ये एक हाईस्पीड ट्रेन होगी, जिसकी रफ्तार 130 किमी/घंटे की रफ्तार से चलेगी।
विज्ञापन

'उदय' डबल डेकर एसी ट्रेन चलाने का ऐलान

रेल मंत्री ने उदय एक्सप्रेस के नाम से डबल डेकर एसी ट्रेन चलाने का भी ऐलान किया है। ये ट्रेनें रात में ही चलेंगी।

रेल बजट में जिस चौथी ट्रेन का उल्लेख किया गया वह हमसफर ट्रेन है। इसमें थर्ड एसी डिब्बे ही होंगे। साथ ही खाने की सुविधा होगी। इसके साथ-साथ तीर्थ स्थलों के लिए आस्था सर्किट ट्रेन चलाने का ऐलान किया गया है।

इसके साथ-साथ दिल्ली के लिए रिंग रोड की तर्ज पर रिंग रेल चलाने का ऐलान भी किया गया है। इसमें 21 स्टेशन होंगे। मुंबई में चर्च गेट से विरार और सीएसटी से पनवेल के बीच एलिवेटेड रेल चलाने का ऐलान भी इस रेल बजट में किया गया है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें