रेल मंत्री सुरेश प्रभु ने देशवासियों को चार नई ट्रेनों की सौगात दी है। रेल बजट 2016-17 को पेश करते हुए उन्होंने अंत्योदय, हमसफर, तेजस और उदय चार नई ट्रेनें शुरू करने का ऐलान किया है।
इसमें सभी वर्गों को शामिल करने की कोशिश सुरेश प्रभु ने की है। जो चार नई ट्रेनें चलाने का ऐलान हुआ है उनमें आम लोगों के लिए अंत्योदय ट्रेन की शुरूआत की गई है। ये ट्रेन लंबी दूरी के लिए होगी। जिसमें केवल अनारक्षित डिब्बे होंगे।
दूसरी ओर रेल मंत्री ने तेजस ट्रेन चलाने का ऐलान किया है। ये एक हाईस्पीड ट्रेन होगी, जिसकी रफ्तार 130 किमी/घंटे की रफ्तार से चलेगी।