सुप्रीम कोर्ट ने आज यूपी सरकार को एक नोटिस जारी किया है और छात्र की गिरफ्तारी को लेकर जवाब मांगा है। साथ ही यह पूछा है कि आखिर किन परिस्थितियों में छात्र को गिरफ्तार किया गया।
11वीं में पढ़ने वाले इस छात्र को फेसबुक पर आजम खान के विरोध में पोस्ट करने के लिए गिरफ्तार किया गया था। सुप्रीम कोर्ट ने इसका जवाब देने के लिए यूपी सरकार को 4 हफ्तों का समय दिया है।
एसपी साधना गोस्वामी के मुताबिक यह युवक बरेली के किला थाना क्षेत्र के मलूकपुर जुग्गन गली निवासी गुलरेज खान उर्फ विक्की पुत्र आवेजमति खां है।