फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संजय दत्त को सुप्रीम कोर्ट ने नहीं दी मोहलत, जाएंगे जेल

Tue, 14 May 2013 03:34 PM IST
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क
विज्ञापन
विज्ञापन
सुप्रीम कोर्ट ने दो फिल्म निर्माताओं की याचिका पर सुनवाई करते हुए संजय दत्त को सरेंडर के लिए और समय देने की मांग को ठुकरा दिया है। संजय को 16 मई को सरेंडर करना है।
विज्ञापन


पहले ही सुप्रीम कोर्ट संजय दत्त को अपनी फिल्मों की शूटिंग पूरी करने के लिए चार हफ्तों की मोहलत दे चुकी है। इसके बाद, दो फिल्म निर्माताओं ने अपनी फिल्म पूरी करने के लिए संजय दत्त को और समय देने की मांग सुप्रीम कोर्ट से की थी।

सुप्रीम कोर्ट ने इस फैसले के साथ ही 1993 मुंबई बम ब्लास्ट मामले में एक्टर संजय दत्त की सजा को बरकरार रखा है। इस सजा में संजय पहले ही 18 महीने जेल में काट चुके हैं। उनको साढ़े तीन साल की सजा और काटनी है।
विज्ञापन


संजय दत्त के सरेंडर में अब कुछ ही दिन बचे हैं। वह अपनी अधिकांश अधूरी फिल्मों की शूटिंग पूरी कर चुके हैं। फिल्म निर्माताओं की याचिका सुप्रीम कोर्ट में खारिज करने के बाद बॉलीवु़ड को झटका लगा है। संजय के जेल जाने से निर्माताओं को लगभग 2.5 अरब रुपयों का नुकसान हो सकता है।

एक्टर संजय दत्त ने अपनी सात फिल्मों में से ‘पुलिसगिरी’, ‘जंजीर’ और ‘पीके’ की शूटिंग पूरी कर ली है। फिल्म ‘उंगली’ की शूटिंग पूरी होने की जानकारी नहीं है। ‘शेर’ में दत्त के एक गाने की शूटिंग होनी है। फिल्म ‘तकरार’ और ‘वसूली’ की शूटिंग की जानी बाकी है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें