फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तलवार दंपति की अर्जी पर सुप्रीम कोर्ट में कल सुनवाई

Thu, 09 May 2013 04:46 PM IST
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क
विज्ञापन
विज्ञापन
सुप्रीम कोर्ट ने तलवार दंपति की उस अर्जी पर सुनवाई करना स्वीकार कर लिया है जिसमें उन्होंने सीबीआई कोर्ट में 14 गवाहों का बयान दर्ज नहीं किए जाने की बात कही थी।
विज्ञापन


चीफ जस्टिस अल्तमस कबीर की अगुवाई में एक बेंच कल इस पिटीशन पर सुनवाई करेगी।

आरुषि-हेमराज हत्याकांड में तलवार दंपति ने सीबीआई की स्पेशल कोर्ट में 14 और गवाहों के बयान दर्ज होने तक उनके बयान दर्ज करने पर रोक लगाने की मांग की थी, जिसे सीबीआई अदालत ने खारिज कर दिया। इसके खिलाफ तलवार दंपति सुप्रीम कोर्ट गए थे।

तलवार दंपति ने यह दलील दी है कि सीबीआई ने उन 14 गवाहों के बयान दर्ज नहीँ किए जिसमें अरूण कुमार भी शामिल हैं जो हत्याकांड के समय सीबीआई के ज्वाइंट डायरेक्टर थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


अरूण की जांच टीम ने ही तलवार दंपति को 2008 में क्लीन चिट दी थी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें