फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सुप्रीम कोर्ट को मिले तीन नए जज

Sun, 23 Dec 2012 12:08 AM IST
नई दिल्ली/एजेंसी
विज्ञापन
विज्ञापन
देश के तीन राज्यों की हाईकोर्ट के मुख्य न्यायाधीशों को पदोन्नत कर सुप्रीम कोर्ट में जज नियुक्त किया गया है। अब शीर्ष कोर्ट में जजों की संख्या बढ़कर 28 हो गई है।
विज्ञापन


मद्रास हाईकोर्ट के मुख्य न्यायाधीश एम यूसुफ इकबाल, ओडिशा हाईकोर्ट के मुख्य न्यायाधीश वेंकट गौड़ा और कर्नाटक हाईकोर्ट के मुख्य न्यायाधीश विक्रमजीत सेन को सुप्रीम कोर्ट में जज नियुक्त किया गया। कानून मंत्रालय ने एक बयान में कहा कि इन सभी की नियुक्ति उनके पदभार संभालने वाले दिन से प्रभावी होगी।

वर्तमान में मुख्य न्यायाधीश को मिलाकर सुप्रीम कोर्ट में 25 जज कार्यरत हैं जबकि मंजूर संख्या 31 है। इन तीन जजों के पदभार संभालने के साथ ही यह संख्या 28 हो जाएगी।
विज्ञापन


सुप्रीम कोर्ट कॉलेजियम ने इन तीनों जजों की पदोन्नति की सिफारिश सरकार से की थी लेकिन सरकार ने कुछ वजहों ने इन सिफारिशों को वापस कर दिया था। हालांकि सुप्रीम कोर्ट के मुख्य न्यायाधीश की अध्यक्षता वाली कॉलेजियम ने इन्हीं नामों की फिर से सिफारिश भेजी, जिसे सरकार को मानना पड़ा।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें