सुप्रीम कोर्ट ने जम्मू-कश्मीर के राज्यपाल के विधानसभा भंग करने के फैसले को चुनौती देने वाली जनहित याचिका को खारिज कर दिया है। पूर्व भाजपा विधायक गगन भगत ने सुप्रीम कोर्ट में जम्मू-कश्मीर विधानसभा भंग करने के राज्यपाल सत्यपाल मलिक के फैसले को चुनौती दी थी। सुप्रीम कोर्ट ने ये कहते हुए जनहित याचिका खारिज कर दिया कि ये सुनवाई लायक नहीं है।