अनियमितताओं के आरोपों के बीच सुप्रीम कोर्ट ने ऑल इंडिया प्री-मेडिकल एंट्रेस टेस्ट 2015 (एआईपीएमटी) का टेस्ट रद्द कर दिया है। इसके साथ अब एक बार फिर से परीक्षा कराई जाएगी।
सुप्रीम कोर्ट ने परीक्षा रद्द करने के साथ ही सीबीएसई से अगले 4 हफ्ते में फिर से इस परीक्षा को कराने के लिए कहा है। सीबीएसई पूरे देश के मेडिकल कॉलेज में एमबीबीएस कोर्स के लिए एआईपीएमटी परीक्षा कराता है।
एआईपीएमटी की परीक्षा रद्द होने के बाद अब देशभर के करीब 6.3 लाख छात्र, जो मेडिकल कॉलेज में एडमिशन चाह रहे हैं उन्हें फिर से परीक्षा देनी होगी।