फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

केजरीवाल के खिलाफ दायर याचिका पर केंद्र से जवाब तलब

Sat, 12 Oct 2013 12:22 AM IST
अमर उजाला, दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
हाईकोर्ट ने आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल सहित मनीष सिसोदिया, शांति भूषण और उनके बेटे प्रशांत भूषण और फंड देने वाली विदेशी कंपनी फोर्ड फाउंडेशन के खिलाफ आपराधिक मुकदमा दर्ज करवाने के मुद्दे पर केंद्र सरकार से जवाब तलब किया है।
विज्ञापन


न्यायमूर्ति प्रदीप नंदराज योग व न्यायमूर्ति वीके राव की खंडपीठ ने केंद्र को 23 अक्तूबर तक मामले में पक्ष रखने और संबंधित सभी दस्तावेज भी पेश करने का निर्देश दिया है।
विज्ञापन


याची अधिवक्ता एमएल शर्मा ने इन पर कानून का उल्लंघन करके विदेशी फंड लेने व पार्टी प्रचार पर खर्च करने का आरोप लगाया है।

याचिका में पांचों पर आपराधिक मुकदमा दर्ज करने सहित आप पार्टी के खाते सील करने का निर्देश देने का आग्रह किया गया है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें