फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विवाद के बाद सलमान के दोस्त सरेशवाला अपने बयान से पलटे

विज्ञापन
विज्ञापन
बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान को फिलहाल कोर्ट से भले ही राहत मिल गई हो। लेकिन शुक्रवार सुबह बांबे हाईकोर्ट में मामले की सुनवाई के पहले सलमान के दोस्त और कारोबारी जफर सरेशवाला का एक बयान आया।
विज्ञापन


सरेशवाला ने अपने बयान में कहा कि पिछली यूपीए सरकार ने सलमान खान को जानबूझकर फंसाया है। एक निजी टीवी चैनल से बातचीत में उन्होंने कहा कि पिछली सरकार ने सलमान खान को फंसाने के लिए जानबूझकर धारा 304A लगाई। सरकार की मंशा इस बहाने हिंदू कार्ड खेलने की थी।

सरेशवाला ने कहा कि मुसलमान होने की वजह से पिछली सरकार उनके खिलाफ ऐसे आरोप लगाए और ऐसी धाराओं में केस दर्ज किया गया। जिससे उनकी मुश्किलें बढ़ें। हालांकि शाम होते-होते जफर सरेशवाला अपने बयान से पलट गए।
विज्ञापन

विज्ञापन

पिछली सरकार ने सलमान को फंसाया

हाईकोर्ट से फैसला आने के पहले जफर सरेशवाला ने कहा कि सलमान ने गुजरात के तत्कालीन मुख्यमंत्री रहे नरेंद्र मोदी से मुलाकात की थी और उनके साथ पतंग उड़ाई थी। जिसके चलते पिछली सरकार ने ये कदम उठाया।

हालांकि बांबे हाईकोर्ट में सुनवाई के बाद सलमान को राहत मिल गई। जिसके बाद सरेशवाला भी अपने बयान से पलट गए जिसमें उन्होंने कहा था कि उन्हें मुस्लिम होने की सजा मिली है। सरेशवाला मोदी के भी करीबी बताए जाते हैं।

सेशंस कोर्ट के फैसले को हाईकोर्ट ने रद्द कर दिया। इसके साथ 30 हजार का बेल बॉन्ड भरकर सलमान को जमानत मिल गई।

आपको बता दें कि इससे पहले 6 मई को सेशंस कोर्ट ने सलमान खान को 13 साल पुराने हिट एंड रन केस में दोषी करार देते हुए 5 साल की सजा का ऐलान किया था। हालांकि उसी दिन सलमान के वकीलों ने हाईकोर्ट जाकर सलमान को जमानत दिला दी थी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें