फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुणे में गिरफ्तार हुआ सुपर चोर बंटी

Sun, 27 Jan 2013 09:12 PM IST
तिरुवनंतपुरम/एजेंसी
विज्ञापन
विज्ञापन
पुलिस ने गाड़ियां चुराने में माहिर दिल्ली के देवेंद्र सिंह उर्फ बंटी चोर को पुणे से गिरफ्तार कर लिया है। बंटी तिरुवनंतपुरम में पिछले हफ्ते एक एनआरआई के घर से उसकी लग्जरी कार और अन्य कीमती सामान चुराने के बाद भाग गया था।
विज्ञापन


बंटी को पुणे के एक होटल से शनिवार को हिरासत में लिया गया। होटल के एक कर्मचारी ने सुपरचोर बंटी को पहचान लिया था, जिसके बाद उसने केरल पुलिस को इसकी सूचना दी। केरल पुलिस ने तुरंत पुणे पुलिस को इस बारे में जानकारी पहुंचाई, जिसके बाद उसे गिरफ्तार कर लिया गया।

केरल से एक पुलिस टीम ने पुणे पहुंचकर बंटी की हिरासत लेने से संबंधित कागजी कार्रवाई पूरी कर ली है। उसके जल्द यहां पहुंचने की संभावना है। केरल ने इस आधार पर बंटी की हिरासत मांगी थी कि उसने चोरी की अपनी अंतिम वारदात को यहीं अंजाम दिया है। यहां के पुलिस सूत्रों के अनुसार बंटी को केरल पुलिस के हवाले करने में महाराष्ट्र पुलिस को कोई परेशानी नहीं होगी, क्योंकि वहां उसके खिलाफ कोई केस दर्ज नहीं है। हालांकि देश के अन्य राज्यों में बंटी के खिलाफ 500 से अधिक मामले दर्ज हैं।
विज्ञापन


देशभर में दर्जनों मामलों में वांछित बंटी चोर ने 21 जनवरी को एक एनआरआई के घर में सेंध लगाई थी और उसके घर के बाहर खड़ी लग्जरी कार को ले उड़ा था। वह सर्विलांस कैमरे और सायरन जैसी उच्च तकनीक वाले सिक्योरिटी सिस्टम को तोड़कर घर में घुसने में सफल रहा था। कुछ दिन पहले चोरी की कार तमिलनाडु के कृष्णागिरी इलाके से बरामद कर ली गई है।
विज्ञापन


सुपरचोर का प्रोफाइल
:- देवेंद्र सिंह उर्फ बंटी
:- उम्र 39 साल
:- देशभर में दर्जनों मामलों में वांछित
:- अकेले दिल्ली में 300 से ज्यादा घर और 100 से ज्यादा शोरूम में कर चुका है चोरी
:- बॉलीवुड फिल्म ओए लकी, लकी ओए इसी सुपरचोर पर आधारित थी
:- बिग बॉस-4 (2010) में पहले ही दिन नियम तोड़ने के कारण बंटी चोर की विदाई हो गई थी
:- दिल्ली के लगभग हर पुलिस स्टेशन में बंटी चोर की तसवीर

गिरफ्तारी
:- 2002 में जब दिल्ली पुलिस ने इसे पकड़ा था तब इसके पास से 4 करोड़ की चोरी का माल बरामद हुआ था।
:- 2010 में 3 साल की सजा काटने के बाद जेल से बाहर निकला।
:- मार्च, 2011 में अवैध तरीके से हथियार रखने के आरोप में गिरफ्तार किया गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें