बॉलीवुड के सुपरस्टार अमिताभ बच्चन के वैसे तो करोड़ों फैन हैं लेकिन दिल्ली की मां-बेटी उनके लिए मुसीबत बन गईं हैं। टाइम्स ऑफ इंडिया की खबर के मुताबिक अमिताभ बच्चन के सिक्योरिटी मैनेजर ने जुहू पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज कराई है।
दरअसल कुछ दिनों से अमिताभ बच्चन के घर जलसा के बाहर एक महिला और उसकी बेटी संदिग्ध स्थिति में घूम रही थीं। बच्चन की सिक्योरिटी स्टाफ के बार बार उन्हें हटाने के बाद भी वह जलसा के पास से हटने के लिए तैयार नहीं थीं।
सिक्योरिटी स्टाफ को मामला संदिग्ध लगा तो उन्होंने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने जब महिला और उसकी बेटी से पूछताछ की तो दंग रह गई।