फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सुनंदा पुष्कर की मौत पर बेटे ने तोड़ी चुप्पी

Thu, 23 Jan 2014 02:08 AM IST
एजेंसी/नई दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
अपनी मां सुनंदा पुष्कर की मौत को लेकर मीडिया में लग रही अटकलों को उनके बेटे ने बकवास करार दिया है।
विज्ञापन


सुनंदा के दूसरे पति से पुत्र शिव मेनन का कहना है कि उनकी मां काफी मजबूत इरादों की थीं और वह खुदकुशी नहीं कर सकतीं।

उनकी मौत तनाव, मीडिया के दबाव और विभिन्न दवाओं के गलत संयोजन के चलते हुई है।

शशि थरूर का भी बचाव

21 वर्षीय शिव ने केंद्रीय मंत्री शशि थरूर का भी बचाव किया है।

उसका कहना है कि शशि और उनकी मां आपसी मतभेदों के बावजूद एक दूसरे को बहुत प्यार करते थे। ऐसे में उसे नहीं लगता कि केंद्रीय मंत्री उसकी मां को शारीरिक नुकसान पहुंचा सकते हैं।

शिव ने कहा कि मीडिया में मेरी मां की मौत को लेकर आ रही खबरें सही नहीं है। जो भी व्यक्ति मेरी मां को जानता है, उसे पता है कि वह काफी मजबूत इरादों की थीं और वह कभी खुदकुशी नहीं कर सकतीं।
विज्ञापन

एनसीपी के निशाने पर थरूर

एनसीपी के प्रवक्ता डीपी त्रिपाठी ने केंद्रीय मानव संसाधन विकास राज्यमंत्री शशि थरूर को पत्नी सुनंदा पुष्कर की मौत मामले की जांच पूरी होने तक मंत्रिपद से दूर रहने की नसीहत दी है।

केंद्र में कांग्रेस के नेतृत्व में सत्तारूढ़ यूपीए सरकार के अहम सहयोगी दल का कहना है कि मामले की गंभीरता को देखते हुए थरूर के लिए ऐसा करना जरूरी है।

हालांकि कांग्रेस प्रवक्ता रणदीप सुरजेवाला ने कहा कि मंत्रिपद से थरूर के अलग रहने की मांग करना एनसीपी नेता डीपी त्रिपाठी की व्यक्तिगत राय हो सकती है। पार्टी एनसीपी की मांग से सहमत नहीं है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें