फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्वामी बोले, देश भर में हैं 5 फीसदी देशद्रोही, कार पर पड़े अंडे

विज्ञापन
विज्ञापन
भाजपा के वरिष्ठ नेता सुब्रमण्यम स्वामी को अपने उस बयान पर जमकर विरोध झेलना पड़ा जिसमें उन्होंने कहा कि देश में पांच फीसदी देशद्रोही है।
विज्ञापन


उनके इस बयान पर उत्तर प्रदेश के कानपुर शहर में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जमकर विरोध किया। कानपुर में एक कार्यक्रम में हिस्सा लेने जा रहे स्वामी की कार पर प्रदर्शनकारियों ने अंडे और टमाटर फेंके।

यही नहीं, कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने स्वामी को काले झंडे भी दिखाए गए और उन पर काली स्याही भी फेंकी गई। मालूम हो कि स्वामी शुक्रवार को पत्रकारों से बातचीत में कहा था कि सिर्फ जेएनयू ही नहीं पूरे देश में अलग-अलग स्थानों पर 'देशद्रोही' हैं जिनकी संख्या देश में पांच फीसदी है।
विज्ञापन


स्वामी यहीं नहीं रुके। स्वामी ने आगे कहा कि देशद्रोहियों की यह सबसे ज्यादा संख्या जेएनयू में है और इसके बाद उत्तर प्रदेश के आजमगढ़ और मऊ जिलों में है। उन्होंने कहा कि इन सभी देशद्रोही की पहचान कर जल्द ही जेल भेज दिया जाएगा।

Subramanian Swamy's car pelted with eggs and tomatoes in Kanpur, protesters also threw ink and waved black flags pic.twitter.com/PeNHLLwAQg— ANI (@ANI_news) February 27, 2016

विज्ञापन

वीडियोः प्रदर्शनकारियों ने फेंके अंडे टमाटर

बीजेपी नेता सुब्रमण्यम स्वामी शुक्रवार को कानपुर के वीएसएसडी कॉलेज में ग्लोबल टेररिज्म पर एक संगोष्ठी में हिस्सा लेने आए थे। शनिवार सुबह जब वह कार्यक्रम में हिस्सा लेने जा रहे थे तो इस दौरान कांग्रेस के कुछ कार्यकर्ताओं ने नारेबाजी कर उनका विरोध किया।

विरोध कर रहे लोगों और पुलिस की बेच तीखी नोंक-झौंक भी हुई। कांग्रेस प्रदर्शनकारियों का कहना था कि वे स्‍वामी के बयान को लेकर शांतिपूर्व विरोध प्रदर्शन कर रहे थे जबकि अंडे और टमाटर अन्य लोगों द्वारा फेंके गए। वहीं भाजपा ने कांग्रेस कार्यकर्ताओं पर आरोप लगाया है।
#WATCH Subramanian Swamy's car pelted with eggs & tomatoes in Kanpur, protesters also threw ink & waved black flagshttps://t.co/jjqc1drXlW— ANI (@ANI_news) February 27, 2016

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें