फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'गैर बीजेपी शासित राज्य में हो कन्हैया मामले की सुनवाई'

विज्ञापन
विज्ञापन
कांग्रेस सांसद प्रमोदी तिवारी ने मांग की है कि जेएनयू अध्यक्ष कन्हैया कुमार के मामले की सुनवाई दिल्ली के बाहर स्थित किसी अदालत में हो। उनका मानना है कि बीजेपी शासित प्रदेशों में इस मामले की निष्पक्ष जांच नहीं हो पाएगा।
विज्ञापन


तिवारी ने कहा, 'मैं कन्हैया कुमार मामले की जांच को यूपी या बिहार स्थानांतरित करने की मांग करता हूं जो कि गैर बीजेपी शासित राज्य हैं।' दिल्ली के एक अदालत में पेशी के दौरान कन्हैया कुमार पर हमला हो चुका है। इसी के मद्देनजर प्रमोद तिवारी ने इस मामले को स्थानांतरित करने की मांग की।

गौरतलब है कि बीते 9 फरवरी को जेएनयू कैंपस में आतंकी अफजल की मौत के खिलाफ लगे नारों के बाद वहां का माहौल काफी गरमा गया। इस दौरान जेएनयू के छात्रों ने देश विरोधी नारे भी लगाए थे। इसी मामले में जेएनयू अध्यक्ष कन्हैया कुमार को गिरफ्तार किया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

पेशी के दौरान हुई थी मारपीट

कन्हैया की कोर्ट में पेशी के दौरान उस पर कुछ लोगों ने हमला भी किया था जिसके बाद उसकी सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े हो गए थे। जिसके बाद सुप्रीम कोर्ट ने पुलिस को फटकार भी लगाई थी।

इस तरह के हमलों के बढ़ने की आशंका और जांच एजेंसियों पर अंदेशा जाहिर करते हुए प्रमोद तिवारी ने इस मामले की जांच दिल्ली से बाहर किसी ऐसे राज्य में कराने की मांग की जो बीजेपी शासित न हो।

फिलहाल कन्हैया और उसके कुछ साथियों से दिल्ली पुलिस पूछताछ कर रही है। वहीं वह इस बात की भी जांच कर रही है कि जेएनयू कैंपस में देश विरोधी नारा लगाने वाले छात्र कौन थे?
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें