फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खाद्य प्रौद्योगिकी के साथ प्रबंधन के गुर सीखेंगे छात्र

Sat, 03 Nov 2012 07:27 PM IST
कुंडली/विजय गुप्ता
विज्ञापन
विज्ञापन
खाद्य प्रौद्योगिकी क्षेत्र की कठिनाइयों के समाधान और युवाओं को इस क्षेत्र में रोजगार देने के लिए केंद्रीय खाद्य प्रसंस्करण मंत्रालय ने हरियाणा के कुंडली में राष्ट्रीय खाद्य प्रौद्योगिकी उद्यमिता और प्रबंधन (निफटेम) नाम से डीम्ड विश्वविद्यालय खोला है।
विज्ञापन


यह देश ही नहीं बल्कि दुनिया का पहला ऐसा विश्वविद्यालय है जहां विद्यार्थियों को खाद्य प्रौद्योगिकी के साथ प्रबंधन के गुर भी सिखाए जाएंगे। खास बात यह है कि यहां विद्यार्थियों को पढ़ाए जाने वाले पाठ्यक्रमों को शिक्षाविदों, विशेषज्ञों और खाद्य प्रसंस्करण उद्योग से जुड़े लोगों ने संयुक्त रूप से तैयार किया है। इस विश्वविद्यालय का औपचारिक शुभारंभ सात नवंबर को कृषि मंत्री शरद पवार के हाथों होगा।

निफटेम के उप कुलपति अजीत कुमार ने बताया कि पाठ्यक्रम को इस तरह से तैयार किया गया है कि छात्रों को देश के सुदूर गांवों की जीवनशैली को समझने के साथ ही दुनिया के उन्नत विश्वविद्यालयों में चल रही गतिविधियों की जानकारी भी मिल सकेगी।
विज्ञापन


गांवों और खेतिहर लोगों के जीवन को सहज बनाने तथा उनकी खेती को लाभप्रद बनाने के लिए संस्थान के छात्र हर सैमेस्टर में आठ दिन और अवकाश के 15 दिन गांवों में बिताएंगे। प्रावधान किया गया है कि लगभग आधा दर्जन विद्यार्थियों का एक समूह किसी गांव को अपना कर वहां के विकास में अपना योगदान देगा।

कुमार ने बताया कि डीम्ड विश्वविद्यालय का स्नातक और परास्नातक पाठ्यक्रमों का पहला बैच 16 अगस्त से कैंपस में आ गया है। छात्रों की सुविधा के लिए यहां पांच मंजिला एक नॉलेज सेंटर भी बनाया गया है। इसमें 11 ई-जरनल व 2000 ई-बुक के अलावा हार्ड कॉपी की तमाम किताबें छात्रों को उपलब्ध कराई गई हैं।

उद्योग और उद्यमी बनने की चाह रखने वाले लोगों की समस्याओं के समाधान के लिए विश्वविद्यालय कैम्पस में एक सलाहकार केंद्र भी बनाया गया है। जो युवाओं को स्वरोजगार के लिए उद्योग स्थापित करने में यह केंद्र प्रोजेक्ट रिपोर्ट से लेकर बैंक से ऋण दिलाने में सहायता करेगा।

सात नवंबर को विश्वविद्यालय के शुभारंभ के मौके पर हरियाणा के मुख्यमंत्री के अलावा केंद्रीय मंत्री एमएम पल्लम राजू, कपिल सिब्बल, हरीश रावत, तारिक अनवर और चरन दास महंत भी उपस्थित रहेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें