फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ब्रिटेन: भारतीय मूल के छात्र ने जीती ट्विटर प्रतियोगिता

Fri, 28 Mar 2014 02:01 AM IST
एजेंसी/लंदन
विज्ञापन
विज्ञापन
ब्रिटेन में भारतीय मूल के छात्र गोपाल राव ने ट्विटर पर एक सवाल का जवाब देकर वहां के विदेश मंत्री विलियम हेग का दिल जीत लिया। राव कैंब्रिज यूनिवर्सिटी में एमबीए की पढ़ाई कर रहे हैं।
विज्ञापन


उन्होंने ट्विटर पर हेग द्वारा पूछे गए एक सवाल का जवाब दिया था, जो उन्हें काफी पसंद आया। यह सवाल ब्रिटिश विदेश नीति से जुड़ा था।

हेग ने अपने फॉलोअर्स से पूछा था कि आपके विचार में ब्रिटिश विदेश नीति दुनिया में क्या सबसे बड़ा योगदान दे सकती है? इसके लिए राव के जवाब को सर्वश्रेष्ठ चुना गया।

उन्होंने जवाब दिया कि ब्रिटिश विदेश नीति को उद्योग के माध्यम से लड़कियों और महिलाओं के विकास पर ध्यान केंद्रित करना चाहिए। पुरस्कार के तौर पर राव को बुधवार को हेग से मिलने का मौका मिला।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस दौरान उन्होंने यौन हिंसा की रोकथाम की पहल विषय पर चर्चा की। मुलाकात के बाद हेग ने विदेश मंत्रालय और बेहतरीन चर्चा के लिए राव का शुक्रिया अदा किया।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें