फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खुलासाः तबाही का संकेत, बड़े पैमाने पर हो सकती है जानवरों और इंसानों की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
ग्लोबल वर्मिंग के खतरों को लेकर किए गए एक अध्ययन में कहा गया है कि समुद्र के तापमान में यदि कुछ और डिग्री का इजाफा हुआ तो धरती पर तबाही मच सकती है। ऐसा होने पर धरती पर ऑक्सीजन की मात्रा कम हो सकती है जिससे बड़े पैमाने पर जानवरों और इंसानों की मौत संभव है।
विज्ञापन


ब्रिटेन की यूनिवर्सिटी ऑफ लीसेस्टर के शोधार्थियों की मानें तो ग्लोबल वार्मिंग से ऑक्सीजन में संभावित कमी धरती पर जीवन के लिए बड़ा खतरा होगी। यह धरती पर बाढ़ से मचने वाली तबाही से कहीं अधिक भयानक होगी।

यदि इस समस्या पर ध्यान नहीं दिया गया तो 2100 तक वैश्विक समुद्र के तापमान में लगभग छह डिग्री सेल्सियस तक की बढ़ोतरी संभव है। इससे समुद्र के फाइटोप्लैंकटॉन पर घातक असर होगा जिससे ऑक्सीजन का उत्सर्जन बंद हो सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

हो सकती है जानवरों और इंसानों की मौत

विश्वविद्यालय के प्रो. सर्गेई पेट्रोवस्की के मुताबिक ग्लोबल वार्मिंग को विज्ञान और राजनीतिक चर्चा का केंद्र बने हुए लगभग दो दशक बीत चुके हैं।

ग्लोबल वार्मिंग की बहसों में शामिल सबसे घातक चुनौती वैश्विक बाढ़ की है जो संभवत: अंटार्कटिक की बर्फ के पिघलने से आएगी। आने वाले दिनों में हम इससे बचने के उपाय शायद ढूंढ़ भी लें लेकिन वातावरण में ऑक्सीजन की संभावित कमी मानवता के लिए बड़ा खतरा होगी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें