फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टीचर ने उतरवाए कपड़े! छात्रा ने की खुदकुशी

Sun, 24 Aug 2014 12:38 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
कानपुर में तेरह वर्षीय छात्रा की आत्महत्या के लिए टीचर को जिम्मेदार बताते हुए उसके परिजनों और मोहल्ले वालों ने शनिवार को इंटर कॉलेज में हंगामा और तोड़फोड़ की कोशिश की।
विज्ञापन


परिजनों का आरोप है कि शुक्रवार को टीचर ने मोबाइल मिलने की सजा के तौर पर छात्रा के क्लास में कपड़े उतरवाए। इसी बात से क्षुब्ध होकर रात में उसने फांसी लगा ली।

उन्होंने टीचर को गिरफ्तार किए जाने की मांग की। मामले में परिजनों ने बजरिया थाने में तहरीर दी है। रामबाग रेल पटरी निवासी मनोज की बेटी इंटर कॉलेज में कक्षा छह में पढ़ती थी।
विज्ञापन


शुक्रवार रात उनकी बेटी ने घर पर दुपट्टे के सहारे फांसी लगाकर जान दे दी थी।
विज्ञापन

मां को बताई पूरी घटना

छात्रा के भाई गोलू और विनय का कहना है कि शुक्रवार को स्कूल जाते वक्त उनकी बहन को रास्ते में मोबाइल पड़ा मिला था। इसे वह अपने साथ स्कूल ले गई।

क्लास मॉनीटर ने चेकिंग के दौरान मोबाइल पकड़ लिया और टीचर के सुपुर्द कर दिया। दोनों भाइयों का आरोप है कि टीचर ने मोबाइल मिलने पर सजा के रूप में क्लास में बहन के कपड़े उतरवाए। इससे वह क्षुब्ध थी।

स्कूल से आने के बाद भी गुमसुम रही। मां के पूछने पर उसने घटना बताई। गोलू का कहना है कि टीचर की बदसलूकी से आहत बहन ने रात सवा नौ बजे फांसी लगा ली थी।

उधर, स्कूल में हंगामा देख प्रिंसिपल ने 100 नंबर पर पुलिस को सूचना दे दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने परिजनों को मामले की निष्पक्ष जांच का आश्वासन देकर उन्हें शांत कराया।

पुलिस ने स्कूल की प्रिंसिपल, टीचर्स और मृतक लड़की के क्लास के बच्चों से भी पूछताछ की। एसओ बजरिया दीपक मिश्रा ने बताया कि लड़की के परिवार वालों ने स्कूल की टीचर के खिलाफ तहरीर दी है। मामले की जांच चल रही है। बच्चों और टीचर्स के बयान लिए गए हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें