फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नीतीश के जनता दरबार में आत्महत्या की कोशिश

Tue, 08 Jan 2013 09:03 AM IST
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क
विज्ञापन
विज्ञापन
बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के जनता दरबार में सोमवार को एक लड़की ने अपने हाथ की नस काटकर आत्महत्या करने की कोशिश की। वहां तैनात सुरक्षाकर्मी उसे बचाने के लिए आगे आए तो एक सुरक्षाकर्मी भी घायल हो गया।
विज्ञापन


दरअसल सोमवार को पटना में नीतीश कुमार का जनता दरबार लगा था। यहीं पर अचानक एक विकलांग छात्रा ने ब्लेड से अपनी कलाई की नस काटने का प्रयास किया। हालांकि सुरक्षाकर्मियों ने उसे तुरंत पकड़ लिया। छात्रा ने आरोप लगाया कि प्रशासन उसकी बातों को अनसुना कर रहा है।

बाढ जिले की विकलांग छात्रा सरोजनी कुमारी के मुताबिक वह मुफ्त कंप्यूटर शिक्षा पाने के लिए कई बार अधिकारियों के पास चक्कर लगा चुकी है लेकिन किसी ने उसकी मदद नहीं की।
विज्ञापन

 
वह अपनी गुहार लेकर सोमवार को मुख्यमंत्री के दरबार पहुंची। वहां उसे डीएम से मिलने के लिए कहा गया। छात्रा को लगा कि उसे टालने की कोशिश की जा रही है। इससे नाराज छात्रा ने जनता दरबार में ही कलाई की नस काटने की कोशिश की।

हालांकि सुरक्षकर्मियों ने उसे पकड़ लिया और उसे ऐसा करने से रोक दिया। जनता दरबार में ही छात्रा का प्राथमिक इलाज किया गया। नीतीश कुमार ने पटना के जिलाधिकारी को अपने वेतन से छात्रा की मदद करने का निर्देश दिया है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें