फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लेक्चरर ने तोड़ा शादी का वादा, छात्रा ने दी खौफनाक सजा

Sun, 21 Dec 2014 07:42 AM IST
एजेंसी/गुंटूर
विज्ञापन
विज्ञापन
शादी का वादा तोड़ने से नाराज स्नातकोत्तर की एक छात्रा ने लेक्चरर पर तेजाब फेंक दिया। यह घटना गुंटूर जिले के नालापाडु के सरकारी पॉलीटेकनिक कॉलेज के बाहर हुई। पुलिस का कहना है कि शादी करने को लेकर वादाखिलाफी से नाराज छात्रा ने बदले में इस घटना को अंजाम दिया।
विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक विशाखापट्टनम के आंध्र विश्वविद्यालय में गणित में स्नातकोत्तर की पढ़ाई कर रही युवती ने कॉलेज के गेट के बाहर वेंकटरमन पर ज्वलनशील पदार्थ फेंका। अपनी पहचान छिपाने के उद्देश्य से बुर्का पहन कर आई युवती की पहचान सौजन्या के रूप में हुई है। गेट पर घात लगाकर इंतजार कर रही सौजन्या ने लंच के वक्त बाहर निकल रहे लेक्चरर पर तेजाब फेंका।

हमले में लेक्चरर का चेहरा जल गया और उन्होंने अपने हाथ से चेहरे को छिपाने की कोशिश की। विरोध के दौरान तेजाब की कुच बूंदे उनकी गर्दन पर भी पड़ गईं।

पुलिस का कहना है कि सौजन्या वेंकटरमन की छात्रा रह चुकी है जहां दोनों के बीच नजदीकियां बढ़ीं थी और दोनों ने शादी का फैसला लिया था। लेकिन युवती के आंध्र विवि जाने के बाद वेंकेटरमन ने पिछले वर्ष एक अन्य महिला से शादी कर ली थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें