फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इश्क में डूबे प्रेमियों ने की शादी, बाद में निकले भाई-बहन

विज्ञापन
विज्ञापन
कहते हैं इश्क अंधा होता है...और जिसे ये रोग लग जाए, फिर उसे मोहब्बत के अलावा कुछ नजर नहीं आता। लेकिन कभी-कभी ये अंधापन मोहब्बत के मारों से ऐसी अजीबोगरीब गलती करा बैठता है, जिसे सुलझाना बेहद मुश्किल हो जाता है।
विज्ञापन


एक ऐसा ही मामला सामने आया है गुजरात के अहमदाबाद में, जहां एक लड़के (समीर) और लड़की (मीना, दोनों नाम काल्पनिक) में पहले प्यार हुआ और उसके बाद दोनों ने शादी कर ली, लेकिन मीना को जब पता चला कि समीर उसका ममेरा भाई है तो उसके पैरों तले जमीन खिसक गई।

टाइम्स ऑफ इंडिया की खबर के मुताबिक इस अजीबोगरीब इश्क की शुरुआत कुछ महीने पहले हुई जब अपने एक दोस्त की शादी में इन दोनों की निगाहें चार हुईं। आंखों ही आंखों में दोनों एक-दूसरे को दिल दे बैठे और उसके बाद मोहब्बत की दास्तां लिखी जाने लगी।
विज्ञापन

बड़ी अजीब है इस इश्क की दास्तां

मुलाकातों और बातों का सिलसिला शुरू हुआ तो इश्क परवान चढ़ने लगा। दोनों को जब लगा कि अब इस इश्क को अंजाम दे देना चाहिए तो उन्होंने अपने परिजनों को बिना बताए कुछ दोस्तों की मौजूदगी में मंदिर में शादी कर ली।

इसके बाद उन्होंने कोर्ट में इस शादी को रजिस्टर्ड भी करा लिया। मीना ने समीर से अपना कैरियर बनाने और घर वालों को मनाने के लिए एक साल का समय मांगा और सबकुछ ठीक चलने लगा।

इसके बाद वो हुआ, जिसकी कल्पना इन दोनों ने सपने में भी नहीं की थी। मौका था मीना की मां के एक रिश्तेदार की शादी समारोह का, जहां समीर भी अपने परिवार के साथ पहुंचा था।
विज्ञापन

मामले को सुलझाने में पुलिस भी चकराई

समारोह में जब दोनों ने एक दूसरे को देखा तो दोनों चौंक गए। इसके बाद वो पल आया जो सबसे ज्यादा चौंकाने वाला था। मीना के मामा ने समीर का परिचय उसके भाई के तौर पर कराया। ये सुनते ही दोनों के पैरों तले की जमीन खिसक गई।

परिजनों के सामने तो दोनों चुप रहे लेकिन इसके बाद हंगामा मच गया। समीर ने मीना से संबंध तोड़ने का फैसला कर लिया। वहीं मीना ने महिला थाने में शिकायत देकर मदद मांगी है।

इश्क की ये गुत्थी पुलिस के लिए भी सिरदर्द बन गई है। सूत्रों की मानें तो पुलिस ने इस मामले में विशेषज्ञों से राय लेने का फैसला किया है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें