फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: जमीन पर लिटाकर महिलाओं की नसबंदी

विज्ञापन
विज्ञापन
छत्तीसगढ़ में नसबंदी के दौरान हुई लापरवाही से करीब बीस मौतों के बाद भी स्वास्थ्य विभाग लापरवाह बना हुआ है। उत्तरप्रदेश के कुशीनगर में भी नसबंदी के दौरान लापरवाही का मामला सामने आया है।
विज्ञापन


कुशीनगर जिले के कोटबा बाजार स्थित प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र निबुआ नौरंगिया में गुरुवार शाम को 42 महिलाओं की नसबंदी जमीन पर लिटा कर की गई। स्वास्थ्य विभाग ने कैंप लगाकर नसबंदी कराने की जानकारी स्थानीय लोगों को दी थी।

लोग सुबह 10 बजे से ही प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर पहुंच गए थे लेकिन वहां नसबंदी करने के लिए कोई डॉक्टर मौजूद नहीं था। कई घंटे के इंतजार के बाद दोपहर तीन बजे डॉक्टरों की टीम स्वास्थ्य केंद्र पहुंची और आनन-फानन में महिलाओं की नसबंदी की।
विज्ञापन
विज्ञापन

पहले भी होती रही लापरवाही

स्वास्थ्य विभाग ने इन महिलाओं के लिए बैड तक का इंतजाम नहीं किया था इसलिए इन्हें जमीन पर लिटाकर ही ऑपरेशन को अंजाम दिया गया। 3 बजे से शुरू किए गए ऑपरेशन देर शाम तक चलते रहे जिसस महिलाओं को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। स्वास्थ्य विभाग की बदइंतजामी की वजह से लोगों में खासी नाराजगी है।

स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक जिले भर में केवल दो ही सर्जन हैं और वे अस्पताल में ओपीडी खत्म कर के ही वे कैंप में पहुंचते हैं। इसलिए कैंप तक पहुंचने में देरी हुई। करीब आठ माह पहले भी पडरौना नगर के अस्पताल में करीब 60 महिलाओं की नसबंदी जमीन पर लिटाकर की गई थी। इसको लेकर भारी हंगामा हुआ था। रात तक मरीजों को इंतजार करना पड़ा था। यहां तक कि पेट्रोमैक्स जलाकर ऑपरेशन किए गए थे।

स्थानीय लोगों के मुताबिक जिले में स्वास्थ्य विभाग की तरफ से लगने वाले कैंपों में इसी तरह की बदइंतजामी देखने को मिलती है। जमीन पर लिटाकर महिलाओं की नसबंदी के ऑपरेशन करना यहां आम बात है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें