पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने शनिवार को कहा कि नेताजी सुभाष चंद्र बोस को राष्ट्र नेता की उपाधि दी जानी चाहिए।
केंद्र सरकार द्वारा नेताजी से जुड़ी फाइलें सार्वजनिक किए जाने के बाद ममता ने कहा कि नेताजी को राष्ट्र नेता की उपाधि दी जानी चाहिए, क्योंकि वे इस सम्मान के हकदार हैं।
उन्होंने कहा कि रूस सरकार के पास नेताजी से संबंधित फाइलें हैं और उन्हें हासिल करने के लिए केंद्र सरकार को रूस सरकार से बात करनी चाहिए।