फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'फाइलों को सार्वजनिक करने के पीछे षडयंत्र'

विज्ञापन
विज्ञापन
नेताजी सुभाष चंद्र बोस के जीवन से जुड़ी फाइलों को सार्वजनिक करने को लेकर कांग्रेस पार्टी ने केंद्र सरकार और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर गंभीर आरोप लगाए हैं। पार्टी के वरिष्ठ नेता और सांसद आनंद शर्मा के अनुसार, इन फाइलों को सार्वजनिक करने के पीछे एक तरह का षडयंत्र है।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि सरकार का यह प्रयास शरारतपूर्ण, शर्मनाक और देश के लोगों को मुख्य मुद्दों का ध्यान भटकाने के लिए है। सरकार देश के प्रथम प्रधानमंत्री, स्वतंत्रता सेनानी और अंतरराष्ट्रीय छवि वाले राजनेता जवाहर लाल नेहरू की छवि खराब करने के लिए कृत्रिम और जाली दस्तावेजों को जारी कर रही है।

आनंद शर्मा ने कहा कि कांग्रेस पार्टी चाहती है नेताजी से जुड़े तथ्य सामने आएं, लोग सच जान सकें ताकि इतने वर्षों से चलाए जा रहे उनके जीवन से जुड़ी कहानी की सच्चाई सामने आ सके।
विज्ञापन

आजाद हिंद फौज की वकालत पंडित नेहरू ने की थी

उन्होंने कहा कि कांग्रेस नेताजी के परिवार के सदस्यों द्वारा कही गई बातों पर चर्चा में नहीं जाना चाहती, लेकिन नेहरू जी द्वारा एटली को लिखा गया वह पत्र जिसमें नेताजी को युद्ध अपराधी बताया गया है, जाली है।

इस पत्र की अंग्रेजी, नाम, स्थान की स्पेलिंग ही अपने आप में कई सवाल खड़े करती है। सबसे बड़ा सवाल यही है कि किसने इस पत्र को लिखा और इसकी जिम्मेदारी कौन लेगा? वह सामने आए और हम उसको चुनौती देते हैं।

शर्मा ने कहा कि लोगों को पता होना चाहिए दिसंबर 1945 में ब्रिटिश हुकूमत जब आजाद हिंद फौज (आईएनए) के जनरल शाहनवाज और अन्य पर मुकदमा चल रही थी तो आजाद हिंद फौज की वकालत पंडित नेहरू ने ही की थी। वह आईएनए के हिमायती थे।
विज्ञापन

चुनाव के लिए नेताजी की छवि का इस्तेमाल

शर्मा के अनुसार, उन्हें आगामी पश्चिम बंगाल राज्य विधानसभा चुनाव में नेताजी की छवि के इस्तेमाल की साजिश नजर आ रही है।

कांग्रेस प्रवक्ता ने कहा कि पार्टी ऐसे जाली दस्तावेजों के पीछे के षडयंत्र का पर्दाफाश करेगी और दोषियों पर कार्रवाई को सुनिश्चित कराने की कोशिश करेगी। कांग्रेस ने कहा इसके पीछे शरारती तत्वों की एक नकारात्मक सोच और एजेंडा काम कर रहा है।

यह वो ताकते हैं जिनका आजादी की लड़ाई में न तो कोई योगदान रहा है और न ही इतिहास। इसलिए वह इसका सहारा लेकर बुनियादी बातों से लोगों का ध्यान भटकाने में लगी हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें