फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'पश्चिम बंगाल में नहीं है पिछड़ापन, माकपा के आरोप गलत'

विज्ञापन
विज्ञापन
पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने सोमवार को राज्य के औद्योगिक पिछड़ेपन के माकपा के आरोप को खारिज करते हुए दावा किया कि तृणमूल कांग्रेस सरकार ने लघु उद्योग क्षेत्र में 12 लाख नौकरियां पैदा की हैं।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि राज्य सरकार बंगाल में आधारभूत ढांचे को विकसित करने में जुटी है, क्योंकि आधारभूत ढांचा मौजूद होने पर नौकरियां अपने आप पैदा होंगी। ममता ने कहा कि कुछ लोग महज बातें करते हैं, लेकिन कुछ काम नहीं करते।

वह दक्षिण 24-परगना जिले में एक सरकारी समारोह को संबोधित कर रही थीं। मालूम हो कि पूर्व मुख्यमंत्री बुद्धदेव भट्टाचार्य ने रविवार को माकपा के महाधिवेशन के दौरान कहा था कि राज्य में औद्योगिकीकरण की स्थिति बेहद खराब है।
विज्ञापन

विज्ञापन

विपक्ष की साजिश में न फंसे

लिहाजा हमें तृणमूल कांग्रेस को सत्ता से हटाकर पश्चिम बंगाल को बचाना है। ममता ने अपनी पार्टी के लोगों से कहा कि वे अपना सिर गर्व से ऊंचा रखें और राज्य में सद्भाव बिगाड़ने की विपक्ष की साजिश में नहीं फंसें।

उन्होंने बाढ़ पीड़ितों को मुआवजा देने का श्रेय लेते हुए कहा कि पहले की वाममोर्चा सरकार ने कभी ऐसा नहीं किया था। राज्य सरकार आधारभूत ढांचा और नौकरियों के अवसर पैदा करने के लिए कृतसंकल्प है।

जिले में होने वाले सालाना गंगासागर मेले का जिक्र करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार ने न सिर्फ पहले की सरकार की ओर से थोपे गए तीर्थयात्री कर को वापस ले लिया है, बल्कि तीर्थयात्रियों के लिए बीमा की सुविधा भी शुरू की है। उन्होंने कहा कि हम कहते नहीं, कर के दिखाते हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें