फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्मार्ट बैंकिंगः SBI का बिना स्टाफ वाला बैंक

Tue, 16 Dec 2014 12:30 PM IST
संजय त्रिपाठी/अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
हाईस्पीड से भाग रहे जमाने के लिए नेट बैंकिंग, फोन बैकिंग के बाद अब स्मार्ट बैकिंग का डोज दिया है। इसके तहत एसबीआई कानपुर शहर में ऐसी शाखा स्थापित करने जा रहा है, जिसमें बिना स्टाफ के ही सभी तरह के बैंकिंग कार्य किए जा सकेंगे। यहां खास तरह की पासबुक चलेंगी, जिन पर बारकोडिंग की जाएगी।
विज्ञापन


एसबीआई के एक वरिष्ठ अधिकारी के मुताबिक विदेशों की तर्ज पर यहां स्टाफलेस ब्रांच का कांसेप्ट शुरू किया जा रहा है। इसके तहत एक बड़े हॉल में एटीएम, कैश डिपॉजिट मशीन, पासबुक प्रिंटिंग मशीन के अलावा लोन आवेदन की व्यवस्था की जाएगी।

इसके अलावा पासबुक पर बारकोडिंग होने से इसे बिना प्रिंटर से खुद ही अपडेट किया जा सकेगा। यहां एक बड़ी एलईडी टच स्क्रीन लगाई जाएगी, जिससे इंटरनेट बैंकिंग की जा सकेगी। अधिकारी ने बताया कि बड़े शहरों में यह कवायद शुरू हो चुकी है। हद से हद तीन माह के भीतर शहर में भी इसे लांच कर दिया जाएगा।
विज्ञापन


फिलहाल एक शाखा को ट्रायल के तौर पर शुरू किया जाएगा। इसकी सफलता के बाद कई अन्य जगह यही प्रयोग शुरू होगा। इन शाखाओं में यदि ग्राहक को किसी भी तरह की मदद चाहिए तो एक खास टेलीफोन उपलब्ध रहेगा, जिससे सीधे कॉल सेंटर में बात की जा सकेगी। एसबीआई के डीजीएम महेश गोयल ने बताया कि स्थान की तलाश की जा रही है। जल्द ही इसे लांच किया जाएगा।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें