श्रीलंका की नौसेना ने कथित तौर पर समुद्री सीमा के उल्लंघन के आरोप में 19 भारतीय मछुआरों को शुक्रवार रात गिरफ्तार कर लिया।
बाद में शनिवार तड़के इन मछुआरों को स्थानीय मजिस्ट्रेट के समक्ष पेश किया गया, जहां उन्हें 23 अक्तूबर तक के लिए रिमांड पर भेज दिया गया।
श्रीलंकाई नौसेना ने इन मछुआरों के साथ दो नौकाएं भी जब्त की हैं। इन्हें उत्तरी श्रीलंका के प्वाइंट पेड्रो तट से हिरासत में लिया गया।