सोशल मीडिया पर विश्व हिंदू परिषद (विहिप) के वरिष्ठ नेता अशोक सिंघल के मौत की अफवाहें उड़ रही हैं जिसके बाद विहिप के आईटी सेल ने ट्वीट कर ऐसी अफवाहों का खंडन किया है।
Senior VHP leader Ashok Singhal who was put on ventilator earlier, passes away at Vedanta Hospital in #Delhi— Nitesh Mishra (@niteshmishra_) November 14, 2015
गौरतलब है कि पिछले महीने इलाहाबाद में एक कार्यक्रम के दौरान सिंघल की तबियत अचानक से काफी खराब हो गई थी जिसके बाद उन्हें गुड़गांव के मेदान्ता अस्पताल में भर्ती कराया गया था। दो दिन पहले ही उन्हें अस्पताल से छुट्टी दी गई थे लेकिन बीते एक बार फिर उनकी तबीयत खराब होने की वजह से उन्हें दोबारा अस्पताल में भर्ती कराया गया।
Ashok Singhal Ji Ok now and he have some infection in lungs.— VHP IT CELL (@vhpitcell) November 14, 2015
सोशल मीडिया पर कई लोगों ने 89 वर्षीय सिंघल की मौत पर शोक भी व्यक्त किया जिसके बाद विहिप और आरएसएस को इसका खंडन करना पड़ा। विहिप की ओर से जारी बयान के अनुसार, मेदांता सुपर-स्पेशियालिटी अस्पताल में उनका इलाज कर रहे डॉक्टरों का कहना है कि उनकी हालत गंभीर बनी हुई है और उन्हें वेंटिलेटर पर रखा गया है। मौत की खबर मात्र एक अफवाह है। विहिप ने अपने ट्वीट में लिखा कि उनके फेफडो़ं में संक्रमण की वजह से उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया। फिलहाल उन्हें वेंटिलेटर पर रखा गया है।