फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राज्यसभा में सपा का सस्पेंस गहराया

Tue, 04 Dec 2012 10:29 PM IST
नई दिल्ली/ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
राज्यसभा में रिटेल में एफडीआई के मुद्दे पर सपा का सस्पेंस गहरा गया है। पार्टी ऊपरी सदन में इस मुद्दे पर सरकार के खिलाफ वोटिंग करने के अपने पुराने स्टैंड पर अब बात नहीं कर रही है।
विज्ञापन


पार्टी ने वोटिंग के प्रस्ताव पर लोकसभा और राज्यसभा में अलग अलग रुख होने की संभावना जताकर आगे की रणनीति को लेकर कई सवाल खड़े कर दिए हैं। मंगलवार को सपा महासचिव रामगोपाल यादव ने कहा कि यह कोई जरूरी नहीं है कि लोकसभा में पार्टी का जो स्टैंड होगा। वही राज्यसभा में होगा। उन्होंने यह भी जोड़ा कि लोकपाल के समय पार्टी का अलग अलग स्टैंड था। जिसके चलते सदन की कार्यवाही अनिश्चित काल के लिए स्थगित करनी पड़ी थी।

दरअसल, लोकसभा में सपा और बसपा रिटेल में एफडीआई पर अपना विरोध जताते हुए सदन से बहिर्गमन कर देती हैं तो भी सरकार की नैया पार हो जाएगी। मगर राज्यसभा में ऐसा करने से सरकार को किरकिरी से नहीं बचाया जा सकेगा। जब तक सपा और बसपा राज्यसभा में सरकार के पक्ष में वोटिंग नहीं करतीं, तब तक सरकार का जीतना संभव नहीं है।
विज्ञापन


ऐसी स्थिति में सपा की ओर से लोकसभा और राज्यसभा में अलग अलग रुख अपनाने की संभावना पर हामी भरने के कई राजनीतिक अर्थ निकाले जा रहे हैं। सूत्रों का कहना है कि सपा रिटेल में एफडीआई का खुलकर विरोध कर रही है। ऐसे में उसका राज्यसभा में सरकार के पक्ष में वोटिंग करने की ज्यादा संभावना नहीं लग रही है।

सपा के रुख को लेकर यह भी अनुमान लगाया जा रहा है कि वह राज्यसभा में हंगामा कर सदन में वोटिंग की नौबत को ही टाल सकती है। जिससे सरकार को फायदा पहुंच सकता है। मंगलवार को भी सपा ने हंगामा कर राज्यसभा की कार्यवाही पूरे दिन के लिए ठप करवा दी।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें