फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यौन शोषण के आरोपों से घिरे अगवा हुए एसपी

विज्ञापन
विज्ञापन
पठानकोट एयरबेस पर हुए आतंकी हमले से पहले अपहृत हुए एसपी सलविंदर पर जांच एजेंसियों ने निगाह गड़ा दी है। मामले में उनकी संदिग्ध भूमिका सामने आने के बाद एनआईए उन्हें पूछताछ के लिए अपने साथ ले गई है।
विज्ञापन


इसी बीच सलविंदर सिंह के बारे में एक और सनसनीखेज जानकारी सामने आ रही है। अंग्रेजी अखबार इंडियन एक्सप्रेस की खबर के अनुसार एसपी सलविंदर यौन शोषण के आरोपों से भी घिरे हैं। जिसमें उनके खिलाफ जांच जारी है।

उन पर यह आरोप किसी और ने नहीं बल्कि उनके ऑफिस में काम करने वाली पांच महिला कांस्टेबिलों ने लगाए हैं। पठानकोट में उन्हें आतंकवादियों द्वारा अगवा करने से दो दिन पूर्व ही गुरदापुर में एसपी हेडक्वार्टर रहते हुए उन पर यह आरोप लगाए गए थे।
विज्ञापन

आईजी कर रहे हैं मामले की जांच

महिला कांस्टेबिलों ने अपनी शिकायत में कहा था कि एसपी सलविंदर उनके साथ ज्यादा घुलमिलने और अशोभनीय टिप्पणियां करने का प्रयास करते थे। गुरदासपुर के एसएसपी ऑफिस से अटैच पांचों महिला कांस्टेबिलों ने मामले की शिकायत डीजीपी से की थी।

जिसमें उन पर मर्यादा का उल्लंघन करने का आरोप लगाया गया था। मामले में डीजीपी ने ने आईजी गुरप्रीत कौर देव को इसकी जांच सौंपी थी। वहीं सलविंदर का तबादला जालंधर में पंजाब आर्म्ड पुलिस की 75वीं बटालियन में कर दिया गया था।

आईजी ने जांच के लिए कुछ दिन पहले ही गुरदासपुर का दौर कर महिला कांस्टेबिलों से बात की थी। एक महिला कांस्टेबिल ने बताया कि कुछ दिन पहले एसपी सिंह ने उन्हें अपने ऑफिस में बुलाया था।
विज्ञापन

एसपी ने खुद को बताया निर्दोष

उन्होंने मुझसे कहा ''तुम एक साथी पुलिसकर्मी के बगल में क्यों खड़ी थी, क्या तुम्हारा उससे कोई रिश्ता है''। ऐसा पहली बार नहीं हुआ था। इस पर मैने शोर मचाया तो उन्होंने अपने एक अर्दली को बुलवाकर मुझे अपने ऑफिस से बाहर करवा दिया।

इस पर किसी गुमनाम ने मामले की शिकायत डीजीपी को भेज दी। एसपी के खिलाफ अन्य शिकायत उनके ऑफिस में तैनात टेलीफोन ऑपरेटर ने भी की थी। इस तरह की हरकत पर उसने भी तुरंत विरोध जताया था।

एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि आईजी गुरप्रीत ने पांचों कांस्टेबिलों की शिकायत रिकार्ड कर ली थी मामले में एसपी का बयान लिया जाना बाकी था।

वहीं पठानकोट में एसपी सलविंदर ने बातचीत के दौरान बताया कि वह मामले में पूरी तरह निर्दोष हैं। निजी हितों के कारण कुछ लोग उन पर इस तरह के आरोप लगा रहे हैं। जांच पूरी होने दीजिए सारा सच सामने आ जाएगा।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें