फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सपा विधायक की दबंगई, रंगदारी के लिए तोड़ा मकान

Wed, 28 Aug 2013 02:09 PM IST
लखनऊ/इंटरनेट डेस्क
विज्ञापन
विज्ञापन
समाजवादी पार्टी के विधायक और नेताओं ने एक बार फिर अपनी पार्टी के दावों की हवा निकाल दी है। गोवा में एक सपा विधायक के गैरकानूनी डांस बार से गिरफ्तार होने के बाद फिर कुछ ऐसा हुआ है।
विज्ञापन


रायबरेली में बछरावन से सपा विधायक के तीन बेटों और उनके साथ गए 24 बंदूकधारियों ने एक डॉक्टर का निर्माणाधीन दो-मंजिला मकान बुल्डोजर से गिरा दिया।

ऐसा उन्होंने इसलिए किया, क्योंकि डॉक्टर ने उन्हें रंगदारी में 20 लाख रुपए नहीं दिए थे। यह डॉक्टर जिले के एडिशनल चीफ मेडिकल ऑफिसर भी हैं। एमएलए का एक बेटा सपा की युवा इकाई लोहियावाहिनी का जिलाध्यक्ष है।

राज्य में लगातार बिगड़ती कानून व्यवस्था की वजह से सपा सरकार पहले से ही विपक्ष दलों के निशाने पर है।

हालांकि, मुख्यमंत्री अखिलेश यादव लगातार कहते रहे हैं कि वे इस समस्या पर काबू पाकर रहेंगे, लेकिन जमीनी हकीकत पर इन बयानों का असर कम दिख रहा है।

अखिलेश की अपनी पार्टी के विधायक उनकी कोशिशों का मजाक बना रहे हैं, जिससे साफ होता है कि उत्तर प्रदेश में कानून व्यवस्था का इतना बुरा हाल क्यों है।

रायबरेली की इस घटना ने बडे़ विवाद को जन्म दे दिया है, क्योंकि डॉक्टरों ने यह मामला कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी के सामने उठाने का फैसला किया है, जो रायबरेली से सांसद है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें