फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुलायम ने कहा अय्याशी से बढ़ी महंगाई

Tue, 29 Apr 2014 03:58 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
महंगाई के मुद्दे पर देश की सियासी पार्टियों की ओर से कई परिभाषाएं सामने आ चुकी हैं, जिसको लेकर विवाद भी जमकर हुए हैं। लेकिन एक बार फिर इस मुद्दे पर विवादित बयान आया है।
विज्ञापन


इस बार समाजवादी पार्टी के मुखिया मुलायम सिंह यादव ने महंगाई को लेकर ये बेतुका बयान दिया है।

सपा मुखिया के मुताबिक महंगाई बढ़ने की वजह लोगों की अय्याशी और बढ़ता शौक है। उन्होंने सीधे तौर लोगों के अय्याशी प्रवृत्ति को ही महंगाई की वजह बता दिया। उनके इस बयान के बाद सियासत गरमा गई है।

मुलायम सिंह यादव ने ये बातें बांदा में एक रैली को संबोधित करते हुए कही।

बीजेपी-कांग्रेस पर भी साधा निशाना

इस दौरान उन्होंने बीजेपी और कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा। साथ ही किसानों और अल्पसंख्यकों को लुभाने की भी जमकर कोशिश की।

रैली में सपा मुखिया ने कहा, "इस चुनाव में न तो कांग्रेस को बहुमत मिल रहा है और न भारतीय जनता पार्टी को। तीसरे मोर्चे की सरकार बनेगी और ये सरकार पढ़ाई, दवाई, सिंचाई सब मुफ्त कर देगी।"

रैली के दौरान मुलायम सिंह यादव ने किसानों को लुभाने की कोशिश की। उन्होंने कहा, "कर्ज में किसी किसान की जमीन नीलाम नहीं होगी। हिंदुस्तान की तरक्की में मुसलमानों का बहुत बड़ा योगदान है। हम सत्ता में आए तो मुस्लिमों को संख्या के आधार पर आरक्षण देंगे।"

सवर्णों को भी लुभाने की कोशिश

सपा अध्यक्ष ने कहा, "तीसरे मोर्चे की सरकार बनते ही सवर्ण आयोग गठित किया जाएगा। ऊंची जाति के गरीबों को पिछड़ों जैसी सरकारी सुविधाएं मिलेंगी। कांग्रेसी ठाट-बाट से रहते हैं और योजना आयोग 28 रुपये में परिवार पालने का दावा करता है। गुजरात के 21 जिलों के लोग गंदा पानी पीने को मजबूर हैं।"

उन्होंने कहा, "तीसरे मोर्चे की सरकार में राज्य कर्मचारियों के रिटायरमेंट की उम्र 65 वर्ष कर दी जाएगी। ढाई लाख सालाना से ज्यादा कमाने वालों पर ही आयकर लागू होगा।"

जब भावुक हुए मुलायम

वहीं रैली के दौरान सपा अध्यक्ष भावुक भी हो गए। उन्होंने जनता को संबोधित करते हुए कहा, "आप के बीच मैं छाती पर पत्थर रखकर आया हूं। मेरे बड़े भाई का निधन हो गया है। ऐसे में घर से नहीं निकलना चाहिए लेकिन देश के लिए मुझे ऐसा करना पड़ा।"

इसके साथ ही मुलायम सिंह यादव ने कहा कि तीसरे मोर्चे की सरकार बनने पर दहेज हत्या की फर्जी रिपोर्ट लिखाने वालों के खिलाफ कार्रवाई का प्रावधान करने का भी ऐलान किया।
विज्ञापन

बयान पर पहले भी मचा है बवाल

महंगाई के मुद्दे पर बेतुका बयान देकर फंसे मुलायम सिंह यादव इससे पहले बलात्कार के मुद्दे पर अपने दिए एक बयान से खासी फजीहत झेल चुके हैं। उस समय सपा मुखिया ने ये कहकर बवाल खड़ा कर दिया कि रेप के सभी मामलों में फांसी देना सरासर गलत है।

इतना ही नहीं मुलायम ने यहां तक कह दिया कि लड़कों से अक्सर गलतियां हो जाती हैं। ऐसे में सीधे फांसी देना गलत है।

मुलायम का ये बयान मुंबई गैंगरेप मामले में फांसी की सजा के संदर्भ में आया था। साथ ही मुलायम ने आरोप लगाया कि बलात्कार पर बने कानून का गलत इस्तेमाल हो रहा है। और वो ऐसा कानून बनाएंगे जिससे दुरुपयोग रुक सके।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें