फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रेलवे ने शुरू की प्लेटफॉर्म टिकट से जुड़ी खास सुविधा

विज्ञापन
विज्ञापन
पेपरलैस जनरल टिकट के बाद रेलवे अब मुसाफिरों को मोबाइल पर भी प्लेटफार्म टिकट मुहैया कराएगा। रेलवे के इस पायलट प्रोजेक्ट की शुरुआत आज से हो रही है।
विज्ञापन


खुद इस बात की जानकारी रेलमंत्री सुरेश प्रभु ने ट्वीट करके दी है। अभी इस सुविधा का लाभ दिल्ली, मुंबई, चेन्नई, कोलकाता के ही यात्रियों को मिलेगा। बाद में इसका दायरा देश के सभी ए वन ग्रेड के स्टेशनों पर भी बढ़ेगा।

मोदी सरकार ने इस बार के रेल बजट में ही पेपरलैस टिकट को बढ़ावा देने की बात कही थी। इसी के तहत रेलवे ने पहले चरण में मुंबई, दिल्ली, चेन्नई और कोलकाता में पेपरलैस प्लेटफार्म टिकट को मुहैया कराने की तैयारी की है।
विज्ञापन


इसकी शुरुआत आज से हो रही है। पेपरलैस  प्लेटफार्म टिकट के लिए यात्रियों को अपने मोबाइल से रेलवे का एप डाउनलोड करना होगा।
Trending Videos
विज्ञापन

लाइन में लगने से मिलेगी निजात

इस एप को सेंटर फार रेलवे इनफारमेशन सिस्टम (क्रिस) ने डेवलप किया है। इस बारे में उत्तर रेलवे के सीपीआरओ नीरज शर्मा का कहना है कि शुक्रवार से यह शुरूआत हो रही है।

उन्होंने बताया कि हर रोज हजारों की संख्या में लोग स्टेशन से प्लेटफार्म टिकट लेते हैं। अब मोबाइल के माध्यम से पेपरलैस प्लेटफार्म टिकट मिलने से जहां यात्रियों को लाइन में लगने से निजात मिलेगी तो वहीं कागज की बचत होगी।

उधर, बताया जा रहा है कि दूसरे चरण में रेलवे ए वन ग्रेड के स्टेशनों में भी यह  सुविधा शुरू करेगा। इन स्टेशनों में इलाहाबाद, कानपुर, लखनऊ, वाराणसी, आगरा, मथुरा आदि स्टेशन शामिल है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें