केंद्रीय कर्मचारियों के लिए राहत वाली खबर है। उनके महंगाई भत्ते (डीए) में छह फीसदी की बढ़ोत्तरी तय हो गई है। बढ़ा हुआ डीए जनवरी-2016 से मिलेगा। छह फीसदी बढ़ोतरी के बाद कर्मचारियों को अब कुल 125 फीसदी डीए मिलेगा।
हालांकि अलग से इसकी घोषणा किए जाने की उम्मीद बहुत कम है। संभावना है कि सातवें वेतन आयोग के तहत निर्धारित वेतन के साथ इसका भुगतान किया जाए।
हालांकि विशेषज्ञों ने पहले ही आंकलन लगा लिया था कि जनवरी-2016 से डीए में छह फीसदी बढ़ोत्तरी के पूरे आसार हैं। दिसंबर माह का उपभोक्ता मूल्य सूचकांक जारी होने के बाद उनके आंकलन पर मुहर लग गई और डीए में छह फीसदी की बढ़ोत्तरी पक्की हो गई।
वर्षों से डीए वृद्धि का सटीक आंकलन कर रहे सिविल एकाउंट्स ब्रदरहुड के पूर्व अध्यक्ष हरिशंकर तिवारी ने बताया कि दिसंबर माह का उपभोक्ता मूल्य सूचकांक 269 अंक है जबकि नवंबर का सूचकांक 270 था।