फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चुनावों में सोनिया, राहुल ने एक पैसा खर्च नहीं किया

Mon, 14 Oct 2013 12:58 PM IST
एजेंसी/नई दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
वर्ष 2009 में हुए लोकसभा चुनाव में कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी और राहुल गांधी ने अपनी जेब से एक पैसा भी खर्च नहीं किया था। इसके चुनाव का पूरा खर्च पार्टी ने उठाया था।
विज्ञापन


इस बात का खुलासा पार्टी के खजांची मोतीलाल वोरा की ओर से हाल में चुनाव आयोग को सौंपे गए चुनाव खर्च के ब्योरे से हुआ है। आयोग को सौंपे गए ब्योरे से स्पष्ट होता है कि कांग्रेस के इस प्रथम परिवार को पार्टी का शत-प्रतिशत समर्थन हासिल है।

पार्टी की ओर से सोनिया गांधी को रायबरेली से और राहुल गांधी को अमेठी से चुनाव लड़ने के लिए 25-25 लाख रुपये दिए गए थे।

उस समय के निर्वाचन नियमों के हिसाब से एक संसदीय सीट पर चुनाव में 25 लाख रुपये से ज्यादा खर्च नहीं किए जा सकते थे। सोनिया और राहुल के बाद पार्टी ने चुनाव खर्च के लिए सर्वाधिक 15 लाख रुपये मौजूदा राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी को दिए थे।
विज्ञापन


तब उन्होंने पश्चिम बंगाल से लोकसभा चुनाव लड़ा था। पार्टी टिकट पर दिल्ली की चांदनी चौक सीट से चुनाव लड़ने वाले मौजूदा केंद्रीय मंत्री कपिल सिब्बल को पार्टी से कोई आर्थिक मदद नहीं मिली थी।

पूर्वी दिल्ली सीट से चुनाव लड़ने वाले दिल्ली की मुख्यमंत्री शीला दीक्षित के बेटे संदीप दीक्षित ने भी चुनाव खर्च के लिए पार्टी से पैसा नहीं लिया था।  

चुनाव खर्च के आंकड़ों से यह भी पता चला है कि पिछली बार कांग्रेस ने अपने प्रत्याशियों को चुनाव लड़ने के लिए औसतन 10-10 लाख रुपये दिए थे।

पार्टी ने केंद्र शासित प्रदेशों से चुनाव लड़ने वाले अपने उम्मीदवारों को 5-5 लाख रुपये दिए थे। आंध्र प्रदेश के कांग्रेस उम्मीदवारों को 4.5 लाख रुपये दिए गए थे।

आयोग को सौंपे गए आंकड़े के मुताबिक वर्ष 2009 में लोकसभा चुनाव में कांग्रेस ने अपने उम्मीदवारों को 36.91 करोड़ रुपये दिए थे। चुनाव से पूर्व पार्टी को दान चंदे के रूप में कुल 313.74 करोड़ रुपये प्राप्त हुए थे।
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें