फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सोनिया आज रायबरेली में, करेंगी कोच फैक्ट्री का उद्घाटन

Wed, 07 Nov 2012 12:02 PM IST
नई दिल्ली/अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी आज अपने चुनाव क्षेत्र रायबरेली के दौरे पर हैं। वह यहां 1685 करोड़ की लागत से बन रही रेल कोच फैक्ट्री के लोकार्पण करेंगी। साथ ही फैक्ट्री के लिए जमीन देने वाले 1400 किसान परिवारों के सदस्यों को फैक्ट्री में नियुक्ति संबंधी पत्र भी सौंपेंगी। साथ ही रायबरेली से उतरहटिया (लखनऊ) के बीच रेलवे लाइन के दोहरीकरण योजना का भी शुभारंभ करेंगी।
विज्ञापन


रेलवे सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार रेलमंत्री पवन कुमार बंसल तथा उनके दोनों सहयोगी मंत्री भी गांधी के साथ कार्यक्रम में शामिल होंगे। रायबरेली कोच फैक्ट्री में आधुनिक तकनीक के एलएचबी कोच बनाने का आंशिक काम कुछ माह पहले ही शुरू हुआ है। इस फैक्ट्री में पूरी क्षमता से उत्पादन शुरू होने में अभी कुछ साल और लगेंगे।

फैक्ट्री के लिए जिन किसानों की जमीन अधिग्रहीत की गई थी सोनिया ने परिवार के एक सदस्य को नौकरी दिए जाने का आश्वासन दिया था। जानकारी के अनुसार 1400 परिवारों के सदस्यों को फैक्ट्री की ओर से नियुक्ति पत्र दिया जाएगा। सोनिया गांधी इस दौरान खुद कुछ लोगों को नियुक्ति पत्र बांटेंगी।
विज्ञापन


रायबरेली व उतरहटिया (लखनऊ) रेलवे लाइन के दोहरीकरण की योजना का भी कांग्रेस अध्यक्ष शुभारंभ करेंगी। रेल मंत्रालय के सूत्रों के अनुसार रायबरेली स्टेशन पर रेलवे ने बहुउद्देश्यीय कांप्लेक्स बनाने का भी फैसला लिया है। इसका शिलान्यास भी बुधवार को सोनिया के हाथों किया जाएगा। गांधी रायबरेली में टेक्सटाइल मंत्रालय द्वारा संचालित लेदर इंस्टीट्यूट तथा नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ फैशन टेक्नालॉजी (निफ्ट) के कार्यक्रमों में भी शामिल होंगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें