फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सोनिया ने दिया आश्वासन, जल्द होगी कार्रवाई

Sun, 23 Dec 2012 12:41 PM IST
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क
विज्ञापन
विज्ञापन
कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने आज गैंगरेप के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे छात्रों के प्रतिनिधियों से मुलाकात की। उन्होंने
विज्ञापन

छात्र प्रतिनिधियों से डेढ़ घंटे बात की। बैठक में गृह राज्यमंत्री आरपीएन सिंह और कांग्रेस महासचिव राहुल गांधी भी मौजूद थे।

बैठक के बाद आरपीएन सिंह ने कहा कि सोनिया गांधी ने प्रदर्शनकारियों के प्रतिनिधियों के सुझाव ले लिए हैं। उन्होंने बताया कि इन सुझावों को रेप के खिलाफ होने वाले कानून संशोधन में शामिल किया जाएगा।

वहीं, सोनिया गांधी ने सामूहिक बलात्कार मामले में कल देर रात अपने आवास पर प्रदर्शन कर रहे लोगों से बात की और महिलाओं की सुरक्षा सुनिश्चित करने का आश्वासन दिया।
विज्ञापन


राजधानी दिल्ली के अति सुरक्षा वाले इलाके में स्थित आवास 10 जनपथ के बाहर आधी रात को प्रदर्शनकारियों ने धरना देना शुरू कर दिया।

कड़ाके की ठंड होने के बावजूद प्रदर्शनकारी गांधी से मिलने की मांग को लेकर अडे़ रहे। हालात को देखते हुए गांधी ने भी उनसे मिलने में अधिक देर नहीं लगाई और अपने सुरक्षा की परवाह न करते हु प्रदर्शनकारियों के बीच जा पहुंची।

गांधी ने करीब 20 मिनट तक प्रदर्शनकारी युवक-युवतियों के रोष का सामना किया। वह उनके बीच ही जाकर बैठ गईं और उनसे बातचीत करने लगीं।

वहां मौजूद तमाम लोग उनसे यह जानना चाह रहे थे कि सामूहिक बलात्कार और महिलाओं के खिलाफ जघन्य अपराध जैसे मामलों में कड़ी सजा वाले प्रावधान कब तक किए जाएंगे।

हालांकि गांधी ने सख्त कानून लाए जाने की कोई समय सीमा नहीं दी लेकिन यह जरूर कहा कि महिलाओं के खिलाफ हिंसा की घटनाओं में सख्त कार्रवाई की जाएगी।

गौरतलब है कि दिल्ली के वसंत विहार इलाके में गत रविवार की रात को एक मेडिकल छात्रा के साथ चलती बस में सामूहिक बलात्कार और फिर जघन्य हमले ने समूचे देश को हिलाकर रख दिया है।
विज्ञापन


बलात्कारियों के लिए फांसी की सजा का प्रावधान करने की मांग लगातार जोर पकड़ती जा रही है। इसी मांग को लेकर कल समूचे दिन इंडिया गेट से राष्ट्रपति भवन तक हजारों लोगों ने प्रदर्शन किया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें