फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मोदी पर बरसी सोनिया, जहर की खेती करने वाला बताया

विज्ञापन
विज्ञापन
लोकसभा चुनावों के नजदीक आते ही कांग्रेस और भाजपा के बीच जुबानी हमले तेज हो गए हैं। एक तरफ जहां मोदी घूम-घूम के रैलियों के जरिए गांधी परिवार और कांग्रेस पर तीर चला रहे हैं। वहीं सोनिया गांधी ने भी मोदी के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है।
विज्ञापन


गुजरात में विधानसभा चुनावों के दौरान एक बार सोनिया ने मोदी को मौत का सौदागर कहा था। तो वहीं आज मोदी पर निशाना साधते हुए कर्नाटक की रैली के दौरान उन्हें जहर की खेती करने वाला बताया।

हो सकता है कि आने वाले समय में सत्ता की लड़ाई के लिए ये जुबानी जंग और तीखी देखने को मिले। मोदी जहां कांग्रेस पर तुष्टीकरण के आरोप लगाते हैं वहीं कांग्रेस उन पर सांप्रदायिकता फैलाने का आरोप लगाती है।
विज्ञापन

जहर की खेती..

कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने शनिवार को कर्नाटक के गुलबर्ग में लोकसभा चुनाव अभियान का शुभारंभ करते हुए भाजपा और इसके पीएम पद के उम्मीदवार नरेंद्र मोदी पर तीखा हमला बोला।

उन्होंने भाजपा पर जहर की खेती करने का आरोप लगाते हुए कहा कि उसकी राजनीति बांटने और नफरत फैलाने वाली है, लोगों को इन के मंसूबों से सावधान रहना होगा।

हिंसा भड़काने वाले सफल नहीं होंगे

सोनिया ने कहा कि यह इलाका सूफी संतों की कर्मभूमि रही है और यह देश की संयुक्त संस्कृति की पहचान है। उन्हें पूरा विश्वास है कि लोग जहर की खेती करने वाले लोगों को कभी सत्ता में नहीं आने देंगे।

धार्मिक कट्टरता और हिंसा भड़काने की राजनीति करने वाले लोगों को सफल नहीं होने देंगे। कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा कि भाजपा और अन्य विपक्षी पार्टियों का एकमात्र लक्ष्य कुर्सी हासिल करना है।

ऐसे लोगों से सावधान रहने की जरूरत है। मोदी पर सीधा हमला बोलते हुए सोनिया ने कहा कि जो लोग लगातार अपना ढोल पीट रहे हैं।
विज्ञापन

भाजपा ने जताया विरोध

सोनिया गांधी के बयान पर भाजपा ने कड़ी प्रतिक्रिया व्यक्त की है। पार्टी प्रवक्ता राजीव प्रताप रूडी ने कहा कि सोनिया ने 2007 के गुजरात विधानसभा चुनाव में मोदी को मौत का सौदागर कहा था और इसका अंजाम हर किसी को पता है।

उसी तरह के नतीजे 2014 लोकसभा चुनाव में भी कांग्रेस को नजर आएंगे। उम्मीद जताई जा रही है क‌ि मेरठ में होने वाली रैली में मोदी सोन‌िया के इस हमले का जवाब देंगे।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें