संसद की कार्यवाही नहीं चलने देने की पार्टी की रणनीति के खिलाफ मीडिया में अपना नजरिया रखने पर कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने शशि थरूर के प्रति जबरदस्त नाराजगी जताई है।
सूत्रों के मुताबिक, सामान्य तौर पर अपना आपा नहीं खोने वाली सोनिया पूरे प्रकरण को लेकर थरूर पर जबरदस्त तरीके से भड़क गईं। सोनिया थरूर की ओर से किसी भी तरह की सफाई भी सुनने को तैयार नहीं थीं।
संसद में विरोध की कांग्रेस की रणनीति पर मीडिया में थरूर द्वारा बात किए जाने पर सोनिया नाराज थीं।