फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फेसबुक-ट्विटर पर आएं राहुल-सोनिया: माकन

विज्ञापन
विज्ञापन
कांग्रेस नेता अजय माकन का कहना है कि सोशल मीडिया का सही से इस्तेमाल न करने की वजह से कांग्रेस को आम चुनावों में नुकसान उठाना पड़ा। बीबीसी हिंदी के गूगल हैंगआउट में अजय माकन ने बताया कि कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी और उपाध्यक्ष राहुल गांधी का फेसबुक और ट्विटर पर कोई अकाउंट नहीं है। दिल्ली प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष माकन ने कहा कि पार्टी कार्यकर्ता चाहते हैं कि सोनिया गांधी और राहुल गांधी सोशल मीडिया से जुड़ें।
विज्ञापन


कांग्रेस की उपलब्धियों का ज़िक्र करते हुए अजय माकन ने कहा कि न्यूयॉर्क में जाकर प्रधानमंत्री मोदी कहते हैं कि पहले भारत सपेरों का देश था, और अब माउस का देश है, लेकिन इसकी शुरुआत राजीव गांधी ने ही थी।
विज्ञापन

राहुल गांधी का मज़ाक

इंटरनेट पर राहुल गांधी का मज़ाक उड़ाए जाने पर अजय माकन ने कहा कि 'ये विडंबना है कि जो व्यक्ति देश का भला चाहता है, उसका मज़ाक उड़ाया जाता है'। अजय माकन ने कहा, "बीते दस साल में किसानों के बीच जितना राहुल गांधी गए हैं, उतना कोई नहीं गया।"

उन्होंने माना कि राहुल गांधी के बारें में लोगों की ग़लत धारणा बनने का एक कारण सोशल मीडिया से उनकी दूरी भी हो सकती है। जब उनसे पूछा गया कि किसानों को लेकर कांग्रेस की क्या रणनीति होगी तो अजय माकन ने कहा कि पार्टी संसद में और संसद के बाहर भी मुआवज़ा, न्यूनतम समर्थन मूल्य, किसानों के ऋण और भूमि अधिग्रहण बिल जैसे मुद्दों को ज़ोर शोर से उठाएगी।

क्या कांग्रेस थक गई है, इस सवाल पर अजय माकन कहते हैं कि हाथी दौड़ कर नहीं चलता, उसकी अपनी चाल होती है। अजय माकन का कहना है कि जो वादे भाजपा और आम आदमी पार्टी ने जनता से किए, वो एक एक कर टूट रहे हैं और इसीलिए लोग फिर से कांग्रेस की तरफ आएंगे।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें