फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सोनिया और शाह को नोटिस, क्या है वजह?

Mon, 15 Sep 2014 01:12 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
राजनीतिक पार्टियों द्वारा आरटीआई लागू नहीं करने के मामले में केंद्रीय सूचना आयोग (सीआईसी) ने कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी और भाजपा अध्यक्ष अमित शाह के अलावा चार अन्य पार्टियों के अध्यक्ष को नोटिस थमाया है।
विज्ञापन


पिछले साल एक आरटीआई कार्यकर्ता सुभाष अग्रवाल की याचिका पर सीआईसी ने छह राष्ट्रीय दलों कांग्रेस, भाजपा, एनसीपी, माकपा, भाकपा और बसपा को लोक प्राधिकरण घोषित किया था और इसलिए इन्हें आरटीआई एक्ट के दायरे में आने को कहा गया था।

किसी भी पार्टी ने न तो आदेश को कोर्ट में चुनौती दी और न ही सीआईसी के नियमों का पालन किया। एजेंसी पीटीआई के मुताबिक सभी छह दलों के अध्यक्षों को नोटिस भेज दिया गया है।
विज्ञापन


याद रहे कि दिल्ली हाईकोर्ट ने आयोग को छह महीने के भीतर कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी के खिलाफ आरटीआई के दायरे में नहीं आने संबंधी शिकायत पर फैसला करने को कहा था। इसी के बाद सीआईसी ने आदेश जारी किया था।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें