फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पिता ने मारा थप्पड़ तो बेटे ने काट दी गर्दन

Mon, 06 Oct 2014 11:27 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बागपत
विज्ञापन
विज्ञापन
बागपत शहर के मोहल्ला केतीपुरा में रविवार को एक बेटे ने सारी हदें पार कर दी। मामूली बात पर हुई कहासुनी में पिता ने बेटे को थप्पड़ मार दिया। बस इस बात पर बेटा खून का रिश्ता भूल गया और पिता का खून कर डाला। कुल्हाड़ी से सोते हुए पिता की एक झटके में गर्दन काट दी।
विज्ञापन


हत्या करने के बाद वह फरार हो गया। बुजुर्ग पिता का कसूर सिर्फ इतना था कि वह आवारा जवान बेटे को कमाने के लिए कहा रहा था। इस बात को लेकर दोनों में झगड़ा हुआ था।

नूर मोहम्मद (45) ऊंट बोगी चलाकर परिवार को गुजारा करता था। मृतक के चार बेटे और पांच बेटियां हैं। हत्यारोपी बेटा गुल सनव्वर (20) दूसरे नंबर का है। वह अवारा किस्म का बताया गया। रात को देरी से घर आता है और कोई काम नहीं करता। उल्टी सीधी हरकतें करता है। सही रास्ते पर लाने के लिए नूर मोहम्मद ने रविवार सुबह गुल सनव्वर को काफी देर समझाया।
विज्ञापन


बाप-बेटे में कहासुनी इतनी बढ़ गई कि नूर मोहम्मद ने सन्नवर को थप्पड़ मार दिया। वह गुस्से में चुपचाप चला गया। परिजनों के मुताबिक दोपहर करीब ढाई बजे सनव्वर और उसका बड़ा भाई नानू एक कमरे में लेटे थे। नूर मोहम्मद बाहर चारपाई पर सोया था। सनव्वर चुपके से उठा और घर में कुल्हाड़ी उठाकर सो रहे पिता की गर्दन पर वार कर दिया। मौके पर ही मौत हो गई।
विज्ञापन

'लो मना दी तुम्हारी ईद'

नूर मोहम्मद का परिवार ईद उल जुहा की तैयारी में लगा था। महिलाएं हाथों पर मेहंदी रचा रही थीं। बच्चों के लिए बाजार से नए कपड़े लाए गए थे। नूरा के बेटे और बेटियां रिश्तेदारों से फोन पर बात कर रहे थे। सुबह तक घर में खुशनुमा माहौल था। दीवारों की सफाई की गई थी। लेकिन गुल सनव्वर को जब नूरा ने थप्पड़ मार दिया तो माहौल बदल गया। सनव्वर गुस्से से भर था। सब सोच रहे थे कि वह उल्टा सीधा बोलेगा, लेकिन वह चुप रहा।

उसने थप्पड़ को अपना अपमान मान लिया और मन ही मन बदला लेने की ठान ली। इंस्पेक्टर कोतवाली केएम दोहरे ने बताया कि उसने अपने अब्बा की हत्या के बाद कुल्हाड़ी को हाथ में उठाया और भाभी की ओर फेंक दिया। पूरा परिवार सन्न रह गया। तभी सनव्वर बोला, लो मैंने तुम्हारी ईद मना दी, अब कर लो तैयारी।

सरेंडर कर दूंगा
पिता की हत्या करने के बाद सन्नवर ने परिवार से कहा कि वह भागने वाला नहीं है। थाने पहुंचकर सरेंडर कर देगा। तुम लोग बहुत आवारा-आवारा कहते हो। वह थाने नहीं पहुंचा।

जल्द पकड़ा जाएगा - एएसपी
एएसपी विद्या सागर मिश्र का कहना है कि नूर मोहम्मद की हत्या करने के आरोपी बेटे की गिरफ्तारी की कोशिश की जा रही है। उम्मीद है कि जल्द ही उसे पकड़ लिया जाएगा।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें