इमीग्रेशन क्लियरेंस मिलने के बाद सोलर इंपल्स अहमदाबाद से वाराणसी की यात्रा को उड़ान भर चुका है। इस यात्रा के दौरान यान के पायलट बिट्रेंड पिकार्ड अपनी पूरी टीम का मार्गदर्शन करेंगे। सोलर इंपल्स को गुरुवार को वाराणसी से मैंडले (म्यामार) की यात्रा पर निकलना है।
अहमदाबाद पहुंचने पर एअरपोर्ट पर हुई वेलकम सेरेमनी के चलते पिकार्ड अपने पासपोर्ट पर स्टैंप लगवाना भूल गए। उन्होंने बताया, "मैं जब यहां पर सोलर इंपल्स के साथ पहुंचा तब यहां पर काफी सारे आला अधिकारी थे, मीडिया थी और यहां पर एक आयोजन था। मुझसे जो कोई भी मिला उसने मुझ पर मालाएं और शॉल लाद दीं इसलिए मैं इमीग्रेशन क्लिअरेंस लेना भूल गया, लेकिन मैं पिछले पांच दिनों से मंजूरी प्राप्त करने को बेताब हूं।"
पिकॉर्ड ने बताया कि वो जब भी क्लिअरेंस के लिए जाते थे वो अगले दिन के लिए टाल देते थे। इसमें देरी होना परियोजना के लिए ठीक नहीं है और अब हम बड़ी मुश्किल में हैं। मुझे म्यामार जाने के लिए वाराणसी जाकर एसआई-2 लाने की जरूरत है।
बुधवार को आखिरकार पिकॉर्ड के पासपोर्ट पर स्टांप लग गया और सोलर इंपल्स की पूरी टीम ने ट्वीट के जरिए शुक्रिया अदा किया।
Before having the stamp, you are nobody. Thank you all for your support pic.twitter.com/JGhPSZxkdW— Bertrand PICCARD (@bertrandpiccard) March 18, 2015