फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अमित शाह की दलील का सीबीआई ने किया विरोध

Tue, 16 Dec 2014 11:21 PM IST
एजेंसी/मुंबई
विज्ञापन
विज्ञापन
सोहराबुद्दीन शेख और तुलसीराम प्रजापति फर्जी मुठभेड़ मामले में सीबीआई की विशेष अदालत ने मंगलवार को भाजपा अध्यक्ष द्वारा खुद को बरी करने को लेकर दायर याचिका पर आदेश सुरक्षित रख दिया है। शाह ने मामले में फंसाने का आरोप लगाते हुए खुद को बरी करने का आवेदन दिया था।
विज्ञापन


अपनी याचिका में शाह ने कोर्ट में कहा था कि राजनीतिक विरोधियों ने उन्हें बतौर गृहमंत्री निशाना बनाया। जबकि गृहमंत्री के तौर पर पुलिस अधिकारियों से संबंध रखना उनकी ड्यूटी थी। हालांकि सीबीआई ने बरी करने के आवेदन का विरोध किया था और कहा था कि वह शेख और प्रजापति की हत्या की साजिश में शामिल थे।
विज्ञापन


एजेंसी ने कोर्ट में यह भी तर्क दिया कि इस मामले में मिले सबूत उनके शामिल होने की ओर इशारा करते हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें