फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सोशल मीडिया को बड़ा चुनावी हथियार बनाएगी भाजपा

Tue, 18 Jun 2013 12:27 AM IST
नई दिल्ली/हिमांशु मिश्र
विज्ञापन
विज्ञापन
गुजरात के मुख्यमंत्री नरेंद्र मोदी की सलाह पर भाजपा ने सोशल मीडिया को बड़ा चुनावी हथियार बनाने की तैयारी शुरू कर दी है।
विज्ञापन


मिशन 2014 के लिए जुटी पार्टी ने सोशल मीडिया का अपने पक्ष में ज्यादा से ज्यादा इस्तेमाल करने के लिए आठ सदस्यीय कमेटी का गठन किया है।

यह कमेटी न केवल सोशल मीडिया में पार्टी के पक्ष में बड़ा अभियान चलाएगी, बल्कि कार्यकर्ताओं की उपेक्षा और शिकायतों पर भी त्वरित कार्रवाई करेगी।

इसके लिए अलग से मीडिया रिस्पांस ग्रुप का भी गठन किया है।

जल्द ही पार्टी मुख्यालय में इसके लिए वार रूम बनाया जाएगा। पार्टी उपाध्यक्ष मुख्तार अब्बास नकवी की अगुवाई में बनी इस कमेटी की घोषणा जल्द की जाएगी।

पार्टी सूत्रों के मुताबिक केंद्रीय स्तर पर सोशल मीडिया के व्यापक इस्तेमाल के लिए गुजरात फार्मूले के तहत ही सारी तैयारियां की गई है।

वहां विधानसभा चुनाव से काफी पहले ही इसके इस्तेमाल के लिए कमेटी, मीडिया रिस्पांस ग्रुप का गठन किया गया था।

राष्ट्रीय पटल में आने के बाद मोदी ने सोशल मीडिया के इस्तेमाल की सलाह दी थी।

बीते दिनों उन्होंने पार्टी अध्यक्ष राजनाथ सिंह को गुजरात में इस संबंध में किए गए प्रयोग और परिणाम की व्यापक जानकारी दी।

मोदी का कहना था कि राज्य में पार्टी के पक्ष में माहौल बनाने में सोशल मीडिया ने बड़ी भूमिका निभाई।

खासतौर पर शहरी क्षेत्रों में सोशल मीडिया पार्टी का पक्ष मजबूत या कमजोर करने में बड़ी भूमिका निभा रहा है।

सूत्रों के मुताबिक मोदी की सलाह के अनुरूप सोशल मीडिया के इस्तेमाल के लिए आठ सदस्यीय कमेटी का गठन किया गया है।

पार्टी मुख्यालय में वार रूम बनाने की तैयारी की जा रही है।

कमेटी की कमान नकवी के हाथों में होगी और इसमें भूपेंद्र यादव, अनिल माधव दवे, सुधांशु त्रिवेदी, नलिन कोहली, शिवशक्ति बक्सी, जतिन मोहंती और अनूप गुप्ता को शामिल किया जाना है।
विज्ञापन


पार्टी के एक वरिष्ठ नेता के मुताबिक साल 2004 और 2009 के लोकसभा चुनाव में मिली हार का बड़ा कारण कार्यकर्ताओं की उपेक्षा थी। इसलिए गुजरात की तर्ज पर ही पार्टी ने एक नया मीडिया रिस्पांस ग्रुप भी बनाया है।
विज्ञापन


इसमें शामिल लोग कार्यकर्ताओं की किसी भी तरह की समस्या, शिकायत और उपेक्षा पर तत्काल कार्रवाई करेंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें