फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पेरिस हमले और 26/11 आतंकी वारदात में हैं कई समानताएं

विज्ञापन
विज्ञापन
पेरिस में आतंकी संगठन आईएसआईएस द्वारा पूरे तालमेल के साथ किए गए हमले और मुंबई के 26/11 हमले में बड़ी समानता देखी जा रही है। 2008 के मुंबई हमले की तरह पेरिस हमले में भी आतंकवादियों ने कम संसाधनों में ज्यादा नुकसान पहुंचाने की नीति अपनाई है। भारत सहित अमेरिका के सुरक्षा विशेषज्ञ भी इस बात से इत्तफाक रखते हैं।
विज्ञापन


आतंकवाद के विशेषज्ञों के मुताबिक एके-47 और ग्रेनेड के साथ फिदाइन युवकों का हमला इन संगठनों के लिए कम संसाधनों में ज्यादा नुकसान पहुंचाने का तरीका है। सुरक्षा बल की कार्रवाई में फिदाइन लड़ाकों का मारा जाना इन संगठनों के लिए बड़ी बात नहीं है। पूर्व रॉ प्रमुख ए एस दुल्लत के मुताबिक इस हमले में लक्ष्य और हमले की जगह पहले से ही बड़ी बारीकी से तय किया गया है। मुंबई हमले की ही तरह हमलावरों के बीच आपसी तालमेल भी देखा जा रहा है। दुल्लत ने अमर उजाला से बातचीत में कहा कि इस घटना से साफ हो गया है कि अमेरिका और उसके साझेदारों की आतंक के खिलाफ लड़ाई कमजोर पड़ गई है।

पूर्व आईपीएस अधिकारी व महाराष्ट्र के अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक रहे पीके जैन ने बताया कि आम तौर पर आतंकवादी संगठन प्रत्येक हमले के लिए नया तरीका ईजाद करते हैं। एक बार आतंकी हमला होने के बाद उस तरीके से निपटने के लिए पुलिस सतर्क हो जाती है इसलिए तरीका बदलता रहता है। मुंबई में हुए 26/11 के  कई साल बाद पेरिस में भी उसी तरह का हमला हुआ है इसलिए इसमें समानता देखी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

अमेरिकी सुरक्षा विशेषज्ञों ने की मुंबई हमले से तुलना

अमेरिकी सुरक्षा विशेषज्ञों ने कहा कि मुंबई हमले की तरह आतंकियों ने शुक्रवार को सधे अंदाज में बहुत कम संसाधनों का इस्तेमाल कर पेरिस को दहला दिया। इन विशेषज्ञों का मानना है पेरिस में हुआ नरसंहार सबके सामने मौजूद आतंकी खतरे की बाबत पश्चिमी देशों के रुख को बदल कर रख सकता है।

न्यूयॉर्क पुलिस विभाग के खुफिया और आतंकरोधी उपायुक्त जॉन मिलर ने सीएनएन को बताया कि शुक्रवार रात पेरिस पर हुए हमले में भी मुंबई हमले से बहुत कम संसाधनों का इस्तेमाल कर अंजाम दिया गया। यह हमला कई मामलों में  26/11 के मुंबई हमले जैसा है।’  जॉर्जटाउन यूनिवर्सिटी के राष्ट्रीय सुरक्षा कार्यक्रम के प्रमुख ब्रूस हॉफमैन ने मारे गए अलकायदा नेता ओसामा बिन लादेन द्वारा पांच साल पहले किए उस आह्वान का हवाला दिया, जिसमें उन्होंने यूरोप भर में मुंबई जैसा हमला करने को कहा था।

एनबीसी न्यूज ने राष्ट्रीय आतंकरोधी केंद्र के पूर्व निदेशक माइकल लिटर के हवाले से बताया, ‘पेरिस में आतंकियों ने जिस सधे अंदाज में यह हमला किया, वैसा हमने 2008 में मुंबई पर किए आतंकी हमले के बाद किसी अन्य शहरी इलाके में नहीं देखा। पेरिस पर किया गया यह हमला पश्चिमी मुल्कों द्वारा इस आतंकी खतरे की बाबत उनके नजरिए को बदलने वाला साबित होगा।’
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें