फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्मगलरों की चालाकी, कहां-कहां छिपाकर ला रहे हैं सोना

विज्ञापन
विज्ञापन
स्मगलिंग के किस्से आपने पहले भी पढे़ं होंगे। हर किस्सा पढ़कर आप सोचते होंगे कि स्मगलर्स कितने चालाक हो गए हैं। उन्होंने माईक्रोवेव ओवन से लेकर अंतरवस्त्रों में तक में सोना छिपाने के तरीके इजाद कर लिए हैं।
विज्ञापन


सरकार ने सोने का आयात शुल्क बढ़ाकर 15 फीसदी कर दिया है, जिसके बाद सोने की स्मगलिंग और बढ़ गई है। हालांकि कस्टम विभाग भी स्मगलरों से पीछे नहीं हैं। बिलकुल 'तू डाल-डाल तो मैं पात-पात' वाला किस्सा है। स्मगलर स्मगलिंग के नए तरीके ढूंढ़ रहे हैं और कस्टम विभाग उन्हें पकड़ने के। अप्रैल महीने से अब तक कस्टम विभाग 350 किलोग्राम सोना पकड़ चुका है। अंतराष्ट्रीय बाजार में पकड़े गए सोने की कीमत 87 करोड़ रुपए है।

दिल्ली में स्मगलिंग का एक ऐसा वाकया सामने आया है, जिसमें कस्टम विभाग की चौकन्नेपन के कारण स्मगलरों की चालाकी धरी की धरी रह गई।

ट्रॉली बैग के स्टिकर में ‌छिपाया सोना

दिल्ली एयरपोर्ट पर पिछले दिनों दो यात्रियों को सोना की स्मगलिंग के मामले में पकड़ा गया। कस्टम विभाग के एक अधिकारी ने बताया‌ कि 17 नंवबर को उन्हें दुबई से आए दो यात्रियों की गतिविधियां संदिग्ध लगीं।

उन्होंने बताया कि कस्टम के अधिकारियों ने दोनों यात्रियों की चेकिंग की। सामानों की चेकिंग भी की गई। हालांकि मिला कुछ नहीं। कस्टम अधिकारी ने बताया कि चेकिंग के बाद उन्हें लगा कि वे यात्रियों पर व्यर्थ ही शक कर रहे हैं। लेकिन उसी बीच उनकी निगाह ट्राली बैग के स्टिकर पर पड़ी। ट्रॉली बैग का स्टिकर उन्हें अधिक मोटा लगा।

जांच करने पर उन्होंने पाया कि स्टिकर के भीतर किसी ठोस धातु को छिपाया गया है। उन्होंने स्टिकर हटाकर देखा तो पाया कि उसमें व्हाइट गोल्ड की पट्टियां छिपाई गई थीं। सोने का वजन 1.644 किग्रा था और अंतराष्ट्रीय बाजार कीमत 42 लाख रुपए।
विज्ञापन

सीट के बीच में छिपा रखा था सोना

19 नवंबर को एक अन्य केस में एयर इंडिया के फ्लाइट से 2.9 किग्रा सोना बरामद किया गया। सोने पर किसी ने दावेदारी नहीं की। एयर इंडिया की वह फ्लाइट सिडनी जा रही थी।

स्मगलरों ने विमान की सीट के बीच में सोना छिपा रखा था और उसे कवर से ढंक दिया गया।

विमान घरेलू उड़ान पर था। स्मगलरों के किसी परिचित को सोना उठाना था। लेकिन अंतिम समय में उस विमान का घरेलू उड़ान के बजाय फ्रेंकफर्ट भेज दिया गया और वहां से वह सिडनी चला गया। जब वह लौटकर भारत आाया तो सोना पकड़ लिया गया।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें