हैदराबाद विश्वविद्यालय के छात्र रोहित वेमुला की आत्महत्या के मामले में केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने जवाब दिया है। उन्होंने कहा कि छात्र की आत्महत्या पर लगाए जा रहे सभी आरोप गलत हैं।
स्मृति ईरानी उन पत्रों को लेकर सफाई दे रही थी जो मानव संसाधन मंत्रालय को लिखे गए थे। केंद्रीय मंत्री ने साफ किया कि विवाद दलित या गैर दलित का नहीं था। ये छात्रों के दो गुटों के बीच विवाद का मामला था। हालांकि उन्होंने माना कि छात्र पिछड़े वर्ग का था। साथ ही स्मृति ने बताया कि बंडारू दत्तात्रेय भी यादव होते हैं।
केंद्रीय मंत्री ने बताया कि कमेटी ने माना है कि छात्रों पर की गई कार्रवाई सही थी। नियम के मुताबिक ही उन पर कार्रवाई की गई। उन्हें विश्वविद्यालय से निकाला जाना सही था। हालांकि स्मृति ने छात्र की आत्महत्या पर दुख जताया है।